Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, आगे और भी होंगी गिरफ्तारियां : मलविंदर सिंह कंग

मलविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करने के सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, DFO Guramanpreet Singh, Punjab Congress chief Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jun 2022

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भ्रष्टाचार में लिप्त कंग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले का स्वागत किया है। ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए कहा कि मान सरकार द्वारा भ्रष्ट नेताओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा व आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी। 

सभी भ्रष्ट और बिकाऊ नेता जल्द जेल में होंगे। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार हुए डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह के साथ संलिप्तता के लिए अमलोह से ‘दागी’ कांग्रेस नेता धर्मसोत को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कंग ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने बारी-बारी से पंजाब को लूटा और बर्बाद किया। इन पार्टियों के मंत्रियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। मामला उजागर होने के बाद धोखेबाज नेताओं को उनके अपराधों के लिए कभी गिरफ्तार नहीं किया। 

‘आप’ ने व्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाई है और सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस पर जोर-शोर से और पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।कंग ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस और अकाली दल पंजाब की ‘बर्बादी’ के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। 

कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान ड्रग माफिया और गैंगस्टरों को संरक्षण दिया पंजाब के संसाधनों की लूट में माफिया का सहयोग किया। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के दो महीने के भीतर ही सीएम मान ने इस गठजोड़ को तोड़ दिया।

कांग्रेस मंत्रियों के भाजपा में शामिल होने पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्ट नेताओं को बचाना चाहती है, लेकिन अगर उनके गलत कामों का कोई सबूत मिलता है तो किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। 

कंग ने कहा, ‘‘आप सरकार पंजाब में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चल रही है। हमने पहले राज्य में पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किया और गिरफ्तार किया है। 

हमारी सरकार ने अब बिना किसी पक्षपात के भ्रष्ट कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की है।’’ कंग ने स्पष्ट किया कि ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी पाए जाने पर सभी अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , DFO Guramanpreet Singh , Punjab Congress chief Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD