Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन

 

सुरजीत सिंह ठाकुर होंगे हिमाचल में 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष

AAP Himachal, Aam Aadmi Party, Surjit Singh Thakur, State President, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2022

आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश सभी ईकाईयों को भंग कर नई टीम बनाई है। पार्टी की नई टीम में सुरजीत सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब में जीत के बाद से उत्साहित आप हिमाचल प्रदेश में भी जोर-शोर से कैंपेनिंग में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 

आप के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद व हिमाचल के सह-प्रभारी संदीप पाठक ने मंगलवार को सुरजीत सिंह ठाकुर को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया। हिमाचल पहुंचे मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। 

हिमाचल प्रदेश की नई टीम देशभक्ति और ईमानदारी वाली है। टीम पर्यटन, स्कूल, स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करेगी। सिसोदिया ने कहा कि पार्टी गांव कस्बे में जा रही है तो सामने आया है कि बीजेपी से लोग दुखी हैं। बीजेपी की सरकार कोई काम नहीं करने वाली, ये इस सरकार की पहचान बन चुकी है। लोग बदलाव चाहते हैं, बीजेपी को हटाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहते हैं। 

आप गांव में पहुंच रहे हैं तो लोग तहेदिल से स्वागत कर रहे हैं। दिल्ली के मॉडल से वाकिफ हैं, पंजाब के विकास से वाकिफ हैं इसलिए लोग आप को पसंद कर रहे हैं। वहीं संदीप पाठक ने बताया कि प्रदेश में अब गांव के लेवल तक संगठन बन गया है। 18000 गांव हैं सभी में पार्टी का संगठन है। उसके बाद बूथ स्तर की जिम्मेदारियों दी जाएंगी। प्रदेश में बूथ स्तर पर 400 पदाधिकारी बनाए गए हैं।

 

Tags: AAP Himachal , Aam Aadmi Party , Surjit Singh Thakur , State President , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD