पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक.. मूसा गांव जाते वक्त काफिला 20 मिनट तक भटका

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक.. मूसा गांव जाते वक्त काफिला 20 मिनट तक भटका

Rahul Gandhi , Mansa , Punjab News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Indian National Congress , Congress , Sidhu Moosewala Killed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

पंजाब में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है वो ठीक नहीं हो रहा है। नेताओं की सुरक्षा में चूक होना पंजाब के लिए अब नई बात नहीं रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले PM नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा की चूक का बड़ा मामला सामने आया था और आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। जी हां राहुल गांधी आज सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताने मूसा गांव गए थे। लेकिन उनका काफिला मूसा पहुंचने से पहले ही पटियाला में भटक गया।  करीब 20 मिनट तक काफिला भटकता रहा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोहाली पायलट गाड़ी के पीछे चल रहा काफिला संगरूर रोड के बजाय अर्बन एस्टेट बाईपास रूट पर चला गया था।

इसके बाद बड़ी नदी से होते हुए सनोरी अड्डा की तरफ पहुंचे काफिले ने पटियाला पुलिस को सूचित किया तो पुलिस अलर्ट हो गई। बाद में काफिले ने गाड़ी वापस लेते हुए देवीगढ़ रोड पहुंच सदर्न बायपास रुट पकड़ संगरूर रोड के सही रास्ते का इस्तेमाल किया। काफिला भटकने के कारण राहुल गांधी के सुरक्षा दस्ते में हड़कंप मच गया। राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ विमान से पहुंचे थे। यहां से वह सड़क मार्ग से मानसा स्थित गांव मूसा के लिए रवाना हुए थे। काफीला भटकने के कारण उन्हें गांव मूसा पहुंचने में देर हुई।

सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले राहुल गांधी-

राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की है। ये मुलाकात मनसा में मूसेवाला के गांव मूसा में हुई है। राहुल गांधी मूसेवाला के पिता से मिले और न्याय दिलाने का वादा किया। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुःख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है, और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Mansa , Punjab News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Indian National Congress , Congress , Sidhu Moosewala Killed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD