Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने दोनों देशों के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को जोड़ने के लिए "भारत-कतर स्टार्ट-अप ब्रिज" का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भारत-कतर आर्थिक साझेदारी की सराहना की; एक अनुकूल वातावरण बनाने और पारस्परिक लाभ के लिए अधिक सहयोग करने का आह्वान किया

Venkaiah Naidu, Muppavarapu Venkaiah Naidu, M Venkaiah Naidu, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr. Bharati Pravin Pawar, Sushil Kumar Modi, Vijay Pal Singh Tomar, P. Raveendranath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कतर (दोहा) , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति, एम. वेंकैया नायडु ने भारत-कतर संबंधों की मज़बूती पर प्रकाश डाला और एक अनुकूल वातावरण बनाने और पारस्परिक लाभ के लिए अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। यह सुझाव देते हुए कि दोनों देशों के बीच एक विशेष संबंध है जो सदियों से विकसित हुआ है, नायडु ने मजबूत साझेदारी को और समृद्ध करने तथा व्यापार बाजार में विविधता लाने का आह्वान किया, जिस पर वर्तमान में ऊर्जा उत्पादों का प्रभुत्व है।

कतर के दोहा में कल भारत-कतर व्यापार मंच के दौरान कतर के व्यापारियों को संबोधित करते हुए, श्री नायडु ने हाल के वर्षों में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "विकास का केंद्र पश्चिम से एशिया क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है, और भारत इस वृद्धि के मजबूत वाहकों में से एक के रूप में उभरा है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सरकार व्यापार करने में सुगमता में सुधार कर रही है। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में महामारी के दौरान भी, इस बारे में 25 हजार से अधिक अनुपालनों को समाप्त कर दिया गया था। श्री नायडु ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-कतर ने वर्ष 2021-22 में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर की एक नई उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने रेखांकित किया कि कतर में पंजीकृत भारतीय व्यवसायों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है जो 15,000 की संख्या को पार कर गई है। 

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में कतर से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर, उपराष्ट्रपति ने "भारत-कतर स्टार्ट-अप ब्रिज" का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को जोड़ना है। यह रेखांकित करते हुए कि भारत नवाचार के वातावरण को बढ़ावा दे रहा है, उन्होंने कहा कि भारत 70,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप के साथ वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप के लिए तीसरे सबसे बड़े इकोसिस्टम के रूप में उभरा है। 

उन्होंने कहा कि भारत में 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के मूल्य वाले 100 यूनिकॉर्न हैं। पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत पर्यावरण की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की स्थापना और अक्षय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने में भारत के नेतृत्व का स्मरण किया। 

उन्होंने कतर को ऊर्जा सुरक्षा में भारत के विश्वसनीय भागीदार के रूप में, स्थिरता के लिए इस यात्रा में भागीदार बनने और आईएसए में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्री नायडु ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत और कतर के व्यापार मंडलों के बीच एक संयुक्त व्यापार परिषद की स्थापना की गई है और निवेश पर एक संयुक्त कार्य बल अपने काम को आगे बढ़ाएगा। 

उन्होंने नए और उभरते अवसरों का उपयोग करने के लिए दोनों पक्षों के व्यवसायों को मार्गदर्शन और सहायता करने की साझेदारी में प्रवेश करने के लिए भारत में निवेश एवं कतर निवेश संवर्धन एजेंसी की भी सराहना की।

राज्य के नेतृत्व वाले गैर-लाभकारी संगठन, कतर फाउंडेशन का दौरा

इससे पहले आज, श्री नायडु ने कतर में एक गैर-लाभकारी संगठन कतर फाउंडेशन का दौरा किया। श्री नायडु ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सामुदायिक विकास में कतर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा

उपराष्ट्रपति ने आज कतर के राष्ट्रीय संग्रहालय का भी दौरा किया। कतर के समृद्ध इतिहास और परंपराओं का एक अनूठा व व्यापक अनुभव प्रदान करने के लिए संग्रहालय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव के प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

कतर शूरा परिषद के अध्यक्ष के साथ भेंट

बाद में, कतर शूरा परिषद के अध्यक्ष, श्री हसन अब्दुल्ला अल-घनीम, शूरा परिषद के तीन सदस्यों के साथ, उपराष्ट्रपति से मिले। शूरा परिषद 45 सदस्यों के साथ कतर राज्य का विधायी निकाय है। अध्यक्ष के साथ बातचीत में, श्री नायडु ने भारत और कतर की संसदों के बीच संबंधों को गहरा करने और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। 

राज्य सभा के सभापति के रूप में, श्री नायडु ने शूरा परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों को भारत आने का आमंत्रण दिया। वर्ष 2023 भारत और कतर के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने इसे देखते हुए सुझाव दिया कि दोनों संसद इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए एक कार्यक्रम की भी योजना बनाएं। 

उन्होंने भारत और कतर के बीच बहुपक्षीय मंचों जैसे अंतर संसदीय संघ (आईपीयू), एशियाई संसदीय सभा और अन्य के बारे में अधिक सहयोग का आह्वान किया। श्री नायडु के साथ इस यात्रा में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार, संसद सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी,  सांसद श्री विजय पाल सिंह तोमर, श्री पी. रवींद्रनाथ हैं। संसद, उपराष्ट्रपति सचिवालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी श्री नायडु की इस यात्रा में उनके साथ हैं।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Muppavarapu Venkaiah Naidu , M Venkaiah Naidu , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr. Bharati Pravin Pawar , Sushil Kumar Modi , Vijay Pal Singh Tomar , P. Raveendranath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD