कानपुर हिंसा: पुलिस ने जारी की 40 दंगाइयों की फोटो.. कहा- इनकी सूचना दो, बाकी हम देख लेंगे

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कानपुर हिंसा: पुलिस ने जारी की 40 दंगाइयों की फोटो.. कहा- इनकी सूचना दो, बाकी हम देख लेंगे

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Police, Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

कानुपर हिंसा को लेकर यूपी पुलिस पूरी तरह एक्शन में आ चुकी है। CM योगी के फ्री हैंड के बाद पुलिस का मनोबल और बढ़ गया है। इस हिंसा को लेकिर पुलिस अब तक 38 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कानपुर पुलिस ने उन 40 दंगाइयों के फोटो सार्वजनिक कर दिए हैं, जिनके खिलाफ उसने FIR की है। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट चुकी है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो नुपुर शर्मा के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने आए थे। कानपुर पुलिस द्वारा लगाए गए दंगा आरोपियों के होर्डिंग और पोस्टर आलोचना का विषय बन गया है।

कानपुर हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद 40 आरोपियों की तस्वीरें जारी की है. इन सभी उपद्रवियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का ऐलान किया और इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। जिन आरोपियों की तस्वीर पुलिस ने जारी की है उनकी पहचान घटना के वीडियो फुटेज से की गई है। कानपुर पुलिस ने सूचना देने के लिए बेकनगंज थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल नंबर 9454403715 जारी किया है। वहीं इस मामले में शहर काजी अब्दुल कुद्दूस हादी का बयान आया है।

उन्होंने कहा- अगर हिंसा होती है, तो दो पक्ष होते हैं। पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की है जबकि दूसरा पक्ष जो अपराध के लिए समान रूप से जिम्मेदार है उसे छोड़ा जा रहा है। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने कहा कि FIR में नामजद सभी 36 लोग एक समुदाय से थे। अन्य समुदायों के सदस्यों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जाता है या उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं दर्ज की जा रही है। वहीं शहर काजी ने ये भी दावा किया कि  जब वह कानपुर के पुलिस आयुक्त के आह्वान पर लोगों को शांत करने गए तो उनके और उनके बेटों के साथ मारपीट की गई।

क्यों हुई कानपुर हिंसा-

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने खतरा बढ़ गया था। सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने का डर था। कानपुर में इसी के चलते एक समुदाय ने मार्केट बंद कर करने का आहवाहन किया। वहीं कानपुर हिंसा के पीछे की वजह भी  नुपुर शर्मा का यही बयान था। अच्छी बात ये है कि समय रहते इसे पुलिस ने संभाल लिया। अब पुलिस सभी दंगाइयों को खोज रही है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Yogi Adityanath , Uttar Pradesh Police , Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD