कानपुर हिंसा के 29 पत्थरबाज गिरफ्तार: अब इन सबके लिए CM योगी का बुलडोजर तैयार

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

कानपुर हिंसा के 29 पत्थरबाज गिरफ्तार: अब इन सबके लिए CM योगी का बुलडोजर तैयार

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest, Yogi Adityanath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

कानपुर में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे और कुछ ही देर में हिंसा भड़क गई थी। इस घटना के बाद सरकार एक्शन मोड में है। किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। इस हिंसा में उपद्रवियों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया था। हिंसा के दौरान कई पेट्रोल बम फेंके गए थे। जांच के बाद पता चला कि हिंसा से ठीक पहले पेट्रोल पंपों से पेट्रोल खरीदा गया था। इस हिंसा के मामले में अब कानपुर विकास प्राधिकरण को एक पत्र लिखकर उन ऊंची इमारतों पर कार्रवाई की मांग की गई है, जहां से पथराव हुआ था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त की तरफ से किसान विकास प्राधिकरण को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बवाल के दौरान नई सड़क और आस-पास के इलाकों में अवैध रूप से बनी ऊंची इमारतों से पथराव किया गया था। अवैध रूप से बनी ये ऊंची इमारतें सुरक्षा दृष्टि से खतरा हैं। इसलिए इसकी जांच कराई जाई और एक्शन लिया जाए। अब खबर ये भी है कि CM योगी ने इन उपद्रवियों पर बड़े एक्शन का ऑर्डर दिया है। उनके अवैध निमार्ण की जांच हो रही है। इसके बाद अब बुलडोजर चलेगा। कानपुर दंगों में पुलिस ने PFI कनेक्शन की थ्योरी पर मुहर लगा दी है।

साजिश का पूरा खाका और किरदार सामने आने बाकी हैं, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस को जो कुछ सबूत मिले हैं, वो साफ इशारा दे रहे हैं कि साजिश सिर्फ कानपुर में नहीं रची गई बल्कि असल डिजाइन कानपुर के बाहर ही तैयार हुई। कानपुर में हिंसा की साजिश रचने वाले, और हिंसा फैलाने वालों को मिलाकर कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया है,साथ ही जांच की आंच और तेज हुई है। जेपीसी आनंद प्रकाश तिवारी की तरफ से लिखे गए इस पत्र के बाद कहा जा रहा है कि अब इन अवैध इमारतों के खिलाफ भी जल्द ही केडीए बड़ी कार्रवाई कर सकता है। 

अब तक 29 गिरफ्तार

कानपुर हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 36 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें कानपुर हिंसा का मास्‍टरमाइंड जफर हयात हाशमी के अलावा जावेद अहमद खान, मोहम्‍मद राहिल और मोहम्‍मद सुफियान अहम नाम शामिल हैं। जबकि सपा नेता का नाम लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी ने पूछताछ में बताया है कि जानबूझकर 3 जून की तारीख तय की गई थी ताकि देश को संदेश दिया जा सके। उसका कहना था कि वह अपने मकसद में कामयाब रहा है। 

इस बीच ATS की जांच में खुलासा हुआ है कि शहर में बड़ा बवाल करने की साजिश थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जानकारी के मुताबिक, हिंसा के बाद जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि आसपास के पेट्रोल पंपों की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि हिंसा के वक्त पेट्रोल बम कहां से आए और किसी पेट्रोल पंप वाले ने खुले में पेट्रोल बेचा है या नहीं। जांच टीम ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो आशंका सही निकली। यहां खुले में पेट्रोल बेचा गया था। अब सभी पेट्रोल पंप पर कर्रवाई हो रही है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD