‘मैं सचिन बिश्नोई बोल रहा हूं- हां मैंने ही अपने हाथों से सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारी…’

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

‘मैं सचिन बिश्नोई बोल रहा हूं- हां मैंने ही अपने हाथों से सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारी…’

Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में हर घंटे नए नए दावे सामने आ रहे हैं। एक कॉल के बाद ये दावा किया जा रहा है कि मर्डर लॉरेंस गैंग ने ही किया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि यह कत्ल उसने किया है। उसने कहा, मैंने खुद अपने सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारीं। इस शख्स ने खुद को सचिन बिश्नोई वर्चुअल ID के जरीए बातचीत में बताया है। ये दावा एक टीवी चैनल से बातचीत में हुआ। उसने टीवी चैनल से कहा कि मैं लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई बोल रहा हूं।

कॉल रिकॉर्डिंग में ये बात साफ सुनाइ दे रही थी कि उसने पहले खुद को सचिन थापन बताया। जब पत्रकार ने उससे पूछा कि वह सचिन बिश्नोई बोल रहा है तो उसने हां कहा। उसने कहा कि गैंगस्टर मेरे आदर्श और मामा हैं। हालांकि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। क्योंकि इससे पहले उसकी आवाज को नहीं सुना गया है। जब उस शख्स से मूसेवाला की हत्या की वजह पूछी गई तो उसने बताया-   मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या हुई थी। वो हमारे बड़े भाई थे। पुलिस ने इसकी जांच की।

कई गैंगस्टर्स से पूछताछ की गई। सबने कहा कि इसके पीछे सिद्धू मूसेवाला का हाथ है। उन हत्यारों को मूसेवाला ने पनाह दी थी और फाइनेंशियली सपोर्ट भी किया था। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला का नाम भी लिया था। इसके बावजूद मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम इंतजार करते रहे, लेकिन मूसेवाला पर कोई एक्शन नहीं हुआ। इसलिए हमने मार दिया। मैंने खुद मूसेवाला का मारा है। खुद को सचिन बिश्नोई कहने वाला शख्स नहीं रुका, उसने कहा- चंडीगढ़ में गुरलाल बरार की हत्या भी मूसेवाला ने कराई।

वह कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके पीछे भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। इसके बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिद्धू मूसेवाला को मारने के बदले उसे कोई फेम नहीं चाहिए था। मकसद सिर्फ बदला लेना था और वो बदला हम ले चुके हैं। रिपोर्टर ने जब पूछा की इतने खतरनाक हत्यार कहां से लाए? तो उसने कहा-  मैं आपको उनका नाम नहीं बता सकता लेकिन एक बात जरूर बताना चाहूंगा कि हमारे पास इससे भी बड़े हथियार हैं, जिसके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।

 

Tags: Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD