Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो पाकिस्तान में शुरु हो जाएगा गृहयुद्ध: इमरान

Imran Khan, Former Prime Minister of Pakistan, Islamabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो देश में गृहयुद्ध शुरु हो जाएगा। डॉन न्यूज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख के हवाले से एक साक्षात्कार में कहा कि हम देखेंगे कि क्या वे हमें कानूनी और संवैधानिक तरीकों से चुनाव में जाने की अनुमति देते हैं या नहीं, अन्यथा यह देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नेशनल असेंबली में लौटने का 'कोई सवाल ही नहीं' है, क्योंकि अगर ऐसा होगा तो इसका मतलब उस साजिश को स्वीकार करना होगा जिसने उनकी सरकार को हटा दिया था। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी की याचिका पर फैसला करने के लिए शीर्ष अदालत का इंतजार कर रहे हैं। 

पीटीआई अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण शक्ति नहीं मिली, यह दर्शाता है कि देश में सत्ता के वास्तविक केंद्र कहीं और हैं और "हर कोई जानता है कि वह कहां है।"खान ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार "कमजोर" थी और उन्हें गठबंधन सहयोगियों की तलाश करनी पड़ी, उन्होंने कहा कि अगर फिर से वही स्थिति पैदा होती है, तो वह फिर से चुनाव का विकल्प चुनेंगे और बहुमत की सरकार की तलाश करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ बंधे हुए थे। हमें हर जगह से ब्लैकमेल किया गया था। सत्ता हमारे पास नहीं थी। हर कोई जानता है कि पाकिस्तान में सत्ता कहां है, इसलिए हमें उन पर निर्भर रहना पड़ा।

 

Tags: Imran Khan , Former Prime Minister of Pakistan , Islamabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD