Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए पंजाब के डीजीपी ने एसआईटी को किया मजबूत

Viresh Kumar Bhawra , VK Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death, Special Investigation Team, Anti Gangster Task Force
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

विख्यात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच में तेजी लाने के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी. के. भवरा ने बुधवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में विशेष जांच दल (एसआईटी) को मजबूत और पुनर्गठित किया। अब, छह सदस्यीय एसआईटी में एक नया चेयरमैन, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) जसकरण सिंह और दो नए सदस्य - एआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान और एसएसपी मनसा गौरव तोरा होंगे। जबकि, एसपी (जांच) मनसा धर्मवीर सिंह, डीएसपी (जांच) बठिंडा विश्वजीत सिंह और प्रभारी सीआईए, मनसा पृथ्वीपाल सिंह मौजूदा तीन सदस्य हैं। 

अपने नए आदेश में डीजीपी ने कहा कि एसआईटी दिन-प्रतिदिन जांच करेगी, इस जघन्य अपराध के अपराधियों को गिरफ्तार करेगी और बेहतर ढंग से जांच पूरी की जाएगी। आदेश में आगे कहा गया है कि एसआईटी किसी भी अन्य पुलिस अधिकारी को शामिल कर सकती है और डीजीपी की मंजूरी से किसी विशेषज्ञ या अधिकारी की मदद ले सकती है। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के नाम से विख्यात शुभदीप सिंह रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे घर से निकले थे। 

उनके साथ दो लोग गुरविंदर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) भी थे। वह जब अपनी कार में सवार थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गायक की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। इस बीच, पुलिस स्टेशन सिटी-1 मानसा में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307, 341, 148, 149 और 120-बी के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत 29 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

Tags: Viresh Kumar Bhawra , VK Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Special Investigation Team , Anti Gangster Task Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD