Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: स्पेशल सेल को लॉरेंस बिश्नोई की 5 दिन की रिमांड मिली

Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa , Special Cell, Remand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू सिंह मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मामले में पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। स्पेशल सेल पहले ही काला जठेड़ी, शाहरुख और काला राणा से हत्या में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ कर चुकी है। संभावना है कि पंजाब पुलिस उनके प्रोडक्शन वारंट की मांग कर सकती है। स्पेशल सेल पंजाब पुलिस के साथ सारी जानकारी साझा करेगी, जो उनके संपर्क में है। इससे पहले दिन में राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी जान को खतरा बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत बिश्नोई की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी। 

उसने हाईकोर्ट से मांग की है कि पंजाब पुलिस 'राजनीतिक लाभ' के लिए उसका एनकाउंटर कर सकती है, ऐसे में उसे सुरक्षा प्रदान की जाए और पंजाब पुलिस को उसे न सौंपा जाए। बिश्नोई को प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक प्रमुख संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है। बिश्नोई ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, क्योंकि इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट की एनआईए कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज होने के बाद बिश्नोई ने अपने वकील विशाल चोपड़ा के माध्यम से उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। याचिका में, उसने दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल अधिकारियों को उसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने की मांग की। 

मूसेवाला के शव परीक्षण से पता चला है कि उन्हें 24 गोलियां लगी थीं जबकि 30 राउंड फायर किए गए थे। सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में, 29 वर्षीय मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े मनसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह एक महिंद्रा थार एसयूवी में सवार थे और अचानक 10-12 हमलावरों ने गायक और उसके दो दोस्तों पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज (काफी करीब) से 20 से अधिक राउंड फायर किए, जिसके बाद मूसेवाला की मौत हो गई और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह पता चला है कि हत्या में रूसी एएन-97 और एके-47 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि उनके शैल अपराध स्थल से बरामद किए गए हैं। यह खबर सामने आई है कि कनाडा के एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस हत्या के बाद राजनीति गर्मा गई है और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa , Special Cell , Remand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD