कश्मीर में आतंकियों ने हिंदू महिला टीचर को गोली मारी, फारूख अब्दुल्ला बोले- सब मारे जाएंगे

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कश्मीर में आतंकियों ने हिंदू महिला टीचर को गोली मारी, फारूख अब्दुल्ला बोले- सब मारे जाएंगे

Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , Kashmir , Kashmiri Pandits , Hindu Teacher Killed, Women Hindu Teacher Killed, Murder
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुलगाम , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

यासीन मलिक को सजा मिलने के बाद कश्मीरी में हालात ठीक नहीं है। लगातार हिंदुओं का निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से टारगेट किलिंग के मामले जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे हैं। इन सब के बीच एक बार फिर आज यानी मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक महिला टीचर पर फायरिंग की है। फायरिंग में महिला टीचर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला टीचर हिन्दू हैं। खबर ये भी है कि आतंकियों ने स्कूल में घुसकर महिला को गोली मारी है। 

अब फारूख अब्दुल्ला के बयान से बवाल मच गया है। हिंदू महिला टीचर की हत्या पर प्रदेश के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला का बयान आया है। उनसे हिंदू महिला टीचर के मर्डर पर सवाल किया गया था, इसपर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि 'सब मारे जाएंगे। आज दोपहर में ही कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में एक महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में उसे काफी गोलियां लगी थीं, फिर हॉस्पिटल में महिला की मौत हो गई। कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इस अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा। मरने वाली टीचर की पहचान बाद में रजनी बाला के रूप में हुई है।

वह कुलगाम जिले में साल 2010 से काम कर रही थीं। वहीं महिला टीचर की हत्या पर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, भारत सरकार दावा कर रही है कि कश्मीर की स्थिति सामान्य है। बावजूद इसके नागरिकों की हत्या हो रही है। जो कि चिंता की बात है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, इस कायराना एक्ट की निंदा करती हूं। उमर अब्दुल्ला ने कहा, यह दुखद है। निहत्थे नागरिकों पर हुए हालिया हमलों में एक और नाम। उन्होंने कहा, निंदा और शोक के शब्द तब तक खोखले हैं, तब तक सरकार का आश्वासन नहीं मिलता है कि स्थिति सामान्य होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

कश्मीरी हिंदू को भी मारा था- 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 मई को कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की बडगाम में गोली मारकर हत्या। आतंकियों ने उनके ऑफिस में घुसकर फायरिंग की थी। 17 मई को भी बारामूला में आतंकियों ने वाइन शॉप पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में रंजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए थे। वहीं 24 मई को तंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में 7 साल की बच्ची जख्मी हुई। आतंकी लगातार नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, खासकर हिंदुओं को। आतंकियों ने घाटी में पोस्ट कर लगा दिए थे कि जितने भी यहां हिंदू रह रहे हैं वो यहां से चले जाएं वरना मरने के लिए तैयार हो जाएं। यहां रहोगे तो मरोगे।

 

Tags: Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , Kashmir , Kashmiri Pandits , Hindu Teacher Killed , Women Hindu Teacher Killed , Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD