Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर बिश्नोई ने मिद्दुखेड़ा हत्याकांड का बदला लेने की खाई थी कसम

Crime News Punjab, Crime News, Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Balkaur Singh , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group, Vicky Middukhera, Vicky Middukhera Murder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

विख्यात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए गैंगस्टर एक साल से अधिक समय से रेकी कर रहे थे और वे अपनी योजना को अंजाम देने के लिए मौके की तलाश में थे। सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, बदमाश युवा अकाली दल (वाईएडी) के नेता विक्रमजीत सिंह मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेना चाहते थे। पहले मूसेवाला की हत्या को अंजाम देना संभव नहीं था, क्योंकि वह भारी सुरक्षा घेरे में था। लेकिन जैसे ही उनकी सुरक्षा में कटौती की गई, मूसेवाला को रविवार को एके-47 का इस्तेमाल कर एक दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। विक्की मिद्दुखेड़ा के नाम से मशहूर वाईएडी नेता 33 वर्षीय मिद्दुखेड़ा की 7 अगस्त, 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह खूंखार गैंगस्टर और गोल्डी बरार के सहयोगी लॉरेंस बिश्नोई का कॉलेज मित्र था। उसकी हत्या के बाद बिश्नोई की ओर से मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए एक फेसबुक पोस्ट लिखी गई थी। 

बिश्नोई ने लिखा था कि मिद्दुखेड़ा उसका दोस्त था, साथी नहीं। बिश्नोई ने फेसबुक पर लिखा था, "मिद्दुखेड़ा ने हमारी दोस्ती की दुनिया में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उसकी जगह कभी नहीं भरी जा सकती। वह हमारी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा नहीं था। किसी ने भी केवल उसके अच्छे कामों के बारे में ही सुना होगा। उसे मारने वालों ने बहुत गलत किया है। मैं अभी नहीं बोलूंगा, मेरा एक्शन ही बोलेगा। मिद्दुखेड़ा के कातिल, जरा ठहरो और देखना, तुम भी मारे जाओगे।"बिश्नोई कथित तौर पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस में दर्ज पांच दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसने एक बार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Balkaur Singh , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Vicky Middukhera , Vicky Middukhera Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD