नायक नहीं खलनायक हैं हम….

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायक नहीं खलनायक हैं हम….

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Virat Kohli, Dinesh Kartik,  Rajat Patidar, Mohammed Siraj, Glenn Maxwell, Faf du Plessis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का IPL फाइनल जीतना का सपना एक बार फिर टूट गया है। KGF के नाम से मशहूर RCB के तीन खिलाड़ी कल पूरी तरह फ्लॉप रहे। KGF मतलब - कोहली, ग्लैन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस। हालांकि दिनेश कार्तिक का पूरा सीजन शानदार रहा लेकिन क्वॉलिफायर-2 में वो भी रन बनाने में नाकाम रहे। जिन खिलाड़ियों की बदौलत टीम Play Offs और क्वॉलिफायर 2 में पहुंची वो सारे खिलाड़ी सबसे जरूरी मैच में फ्लॉप रहे। जो खिलाड़ी अब तक टीम के नायक बनते थे, सबसे अहम मुकाबले में वही खलनायक बन गए। RCB क्वालिफायर-2 में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई और राजस्थान फाइनल में पहुंच गई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर पहली बार खिताब जीतने पर थी लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी बड़े मौके पर फेल नजर आए। बेंगलुरु ने इस मैच में पहले बैटिंग की, सबसे पहले विराट कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह 25 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए तो अच्छे टच में दिखे लेकिन 24 रन से आगे अपनी पारी को नहीं बढ़ा पाए। अब बारी थी दिनेश कार्तिक की। सबको उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद थी, दिनेश कार्तिक पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्होंने ऐसे ऐसे मैच जिताए हैं जिसमें RCB लगभग हार चुकी थी। इस IPL में शानदार बल्लेबाजी की वजह से ही दिनेश कार्तिक का चयन भारतीय टीम में किया गया।

विराट का बुरा सीजन-

इस IPL में पूरे ही सीजन विराट कोहली रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। जहां RCB के पिछले मुकाबले में शानदार पारी खेल उन्होंने अपनी फॉर्म की वापसी के संकेत दिए थे, वहीं उसके बाद दोनों मैंचों में में फ्लॉप नजर आए। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई और ढे़र सारे मीम्स शेयर किए। विराट का ये सीजन शायद IPL करियर का दूसरा सबसे बुरा सीजन रहा है। आईपीएल 2022 विराट कोहली और उनके फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पूरे सीजन विराट कोहली के फैंस उनके बल्ले से शानदार पारी देखने को तरस गए। इस सीजन में कोहली ने 16 मैचों में केवल 22.73 की औसत से 341 रन बनाए। इससे पहले आईपीएल 2008 में विराट कोहली ने 13 मुकाबलों में महज 15 की औसत से 165 रन बनाए थे। ये दोनों सीजन विराट के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे।

रजत पाटीदार ने लाज बचाई-

क्वालिफायर-2 में आने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेला था। तब भी विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। उस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोहली ने 25, फाफ ने 0 और ग्लेन मैक्सवेल ने 9 रन बनाए थे। RCB की लाज युवा रजत पाटीदार ने बचाई। क्वालिफायर में रजत पाटीदार ने शानदार शतक जड़ा और 112 रनों की पारी खेली। वह प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बने थे। जबकि क्वालिफायर-2 में रजत पाटीदार ने राजस्थान के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सिराज ने बेड़ागर्क किया-

इस IPL में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। वे 15 मैच में सिर्फ 9 विकेट ले सके। इकोनॉमी 10 से ऊपर की रही, जो टी20 के लिहाज से बेहद ही खराब है। वे किसी भी मैच में 3 विकेट नहीं ले सके। उनकी गेंदों पर 30 छक्के भी पड़े। यह एक सीजन में किसी गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है। खराब प्रदर्शन के बावजूद RCB ने उनपर भरोसा रखा और उन्हें लगातार मैच खिलाते रहे। लेकिन सिराज खुद को साबित नहीं कर पाए।

जॉस दा बॉस-

जॉस बटलर टी20 लीग के मौजूदा सीजन में कमाल के फॉर्म में हैं। वे अब तक 4 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। जॉस 59 की औसत से 824 रन जड़ चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा है। हालांकि कुछ मैचों में उन्हें जीवनदान मिले लेकिन उसके बाद उन्होंने बॉलरों की हालत खराब कर दी। मौजूदा सीजन में जॉस के सिर पर ही औरेंज कैप है।

कैसा रहा कल का मैच-

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए। जॉस बटलर की 106 रन की नाबाद पारी की बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर को 158 रन के लक्ष्य को 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। बैंगलोर को हराने के साथ ही राजस्थान की टीम 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। रविवार को खिताबी मुकाबले में उसका सामना एक बार फिर से गुजरात टाइटंस से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Virat Kohli , Dinesh Kartik , Rajat Patidar , Mohammed Siraj , Glenn Maxwell , Faf du Plessis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD