24 घंटे के अंदर जवानों ने लिया बदला.. अमरीन भट्ट के हत्यारे आतंकियों को 72 हूरों को पास भेजा

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

24 घंटे के अंदर जवानों ने लिया बदला.. अमरीन भट्ट के हत्यारे आतंकियों को 72 हूरों को पास भेजा

Amreen Bhat , Amreen Bhat Killed , Jammu and Kashmir , Jammu & Kashmir , J&K Actress Killed , Khazir Mohd Bhat , Hushroo Chadoora , Crime News JK
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कश्मीर , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

यासीन मलिक की सजा के बाद कश्मीर में हालात सामान्य नहीं है। लेकिन फिर भी हमारे देश के जवान वहां डटे हुए हैं और देश के खिलाफ उठ रही हर आवाज को शांत कर रहे हैं। आज अवंतीपोरा में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इन दोनों आतंकियों ने ही टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या की थी। अभी अभियान खत्म नहीं हुआ है, तलाशी अभी भी जारी है।। कश्मीर के IGP ने कहा कि टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की जघन्य हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा लिया गया।

वहीं कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी सांझा की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीर घाटी में 3 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के 3 और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकवादी मार गिराए गए हैं। IGP ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाहिद मुश्ताक निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है। उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के कहने पर टीवी कलाकार की हत्या की थी। घटना स्थल से 1 एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुआ है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी थी। 

इससे पहले मंगलवार को श्रीनगर में  पुलिस के कॉन्स्टेबल सैफुल्ला कादरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना को घाटी के कुलगाम में अंजाम दिया था। जिले के यारीपोरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंककर फायरिंग की थी। इस घटना में 15 आम नागरिक घायल हो गए थे। TV एक्ट्रेस अमरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं। तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर के मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाकिर अहमद वाजा और आफरीन आफताब मलिक के रूप में की गई है। दोनों शोपियां के निवासी हैं।

उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। जम्मू कश्मीर के आईजी ने बताया कि अवंतीपोरा में जिन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, उन्होंने ही कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस की हत्या की थी। अमरीन भट्ट पेशे से टीवी अभिनेत्री और सिंगर थीं। अमरीन सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग वीडियोज अपलोड करती थीं। बताया जा रहा है कि अमरीन पर एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था और जब उन्होंने इनकार किया तो उनकी हत्या करवा दी गई। अमरीन महज 35 साल की थीं। वह अपने घर में अकेले कमाने वाली महिला थीं।

 

Tags: Amreen Bhat , Amreen Bhat Killed , Jammu and Kashmir , Jammu & Kashmir , J&K Actress Killed , Khazir Mohd Bhat , Hushroo Chadoora , Crime News JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD