Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

पंजाब और ब्रिटेन द्वारा कृषि, आई.टी., खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, खेल, सार्वजनिक परिवहन और बायोमास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन के उच्चायुक्त के साथ की मुलाकात, भगवंत मान द्वारा चण्डीगढ़ से लंदन के बीच सीधी उड़ान की वकालत

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, United Kingdom, UK, Alex Ellis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

पंजाब और ब्रिटेन ने आज कृषि, सूचना एवं प्रौद्यौगिकी (आई.टी.), खाद्य प्रसंस्करण, उच्च शिक्षा, खेल, सार्वजनिक परिवहन (इलेक्ट्रिक बसें) और बायोमास जैसे क्षेत्र में और अधिक सहयोग बढ़ाने की सहमति दी। इस सम्बन्धी निर्णय गुरूवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में हुई मुलाकात के दौरान लिया गया। बैठक के दौरान इन क्षेत्रों में पंजाब और ब्रिटेन के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं होने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनतकश पंजाबियों ने अपनी सख़्त मेहनत से पहले ही इन क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है, परन्तु ब्रिटेन के पास मौजूद आधुनिक प्रौद्यौगिकी इन क्षेत्रों में हमारी छिपी हुई क्षमता का और अधिक दोहन करने में मददगार होगी।

राज्य में ब्रिटेन के निवेशकों का स्वागत होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को सभी मंजूरियाँ सिंगल विन्डो ऑनलाइन सिस्टम के साथ मिलने को सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह बात सुनिश्चित बनाएगी कि निवेशकों को पंजाब में निवेश करने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। भगवंत मान ने कहा कि वह पहले ही ब्रिटेन के बड़ी संख्या में संभावित निवेशकों के संपर्क में हैं, जो पंजाब में निवेश करने के पक्ष में हैं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे और चण्डीगढ़ के बीच सीधी उड़ान होने का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ख़ास तौर पर पंजाब और साथ लगते तकरीबन पाँच राज्यों को फ़ायदा होगा। 

उन्होंने कहा कि यह उड़ान पंजाबियों के लिए पश्चिम के द्वार के तौर पर काम करेगी। भगवंत मान ने कहा कि कई एयरलाईनों के प्रबंधक उनके संपर्क में हैं और एक बार मंजूरी मिलने की देर है, यहाँ से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने इस सम्बन्धी हर संभव सहयोग का मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इन मुख्य क्षेत्रों में पंजाब में निवेश करने के लिए दृढ़ संकल्प है। एलिस ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त ना करने की नीति की भी सराहना की और कहा कि इससे पंजाब में निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त के साथ बैठक के लिए डिप्टी हाई कमिश्नर चण्डीगढ़ कैरोलिन रोवेट और ट्रेड कमिश्नर (दक्षिणी एशिया) एलन गैमेल भी पहुँचे। इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, सी.ई.ओ. इनवैस्ट पंजाब के.के. यादव और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , United Kingdom , UK , Alex Ellis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD