Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

रांची में बोलेरो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत

Hadsa India, Hadsa, Ranchi, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 25 May 2022

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक बोलेरो के पेड़ से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है। हादसा बुढमू-मक्का मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात हुआ। बताया गया कि रांची जिले के सिल्ली में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के बाद एक बोलेरो पर सवार होकर चार लोग खलारी लौट रहे थे। रात में तेज हवा और बारिश के दौरान बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। तीनों मृतक दो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कर्मी थे और खलारी के मानकी इलाके के रहनेवाले थे। इनमें नाम परमीत मुंडा, सूरज मुंडा और सावना उरांव बताये गये हैं। घायल व्यक्ति का नाम बबलू गंझू है। उसे इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बुढ़ूमू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Ranchi , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD