अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कोर्ट में कहा- PM अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे पासपोर्ट दिलवाया था

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कोर्ट में कहा- PM अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे पासपोर्ट दिलवाया था

Yasin Malik , Kashmir , Jammu Kashmir Liberation Front , Jammu Kashmir Liberation Front Chairman , The Kashmir Files , Kashmir Files , NIA , National Investigation Agency , Terror Funding Case , Yasin Malik Convicted
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा पर आज कोर्ट का बड़ा फैसला आना है। पटियाला कोर्ट टेरर फंडिंग केस में बहस पूरी हो चुकी है और अब 3.30 बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। यासीन मलिक को फांसी की सजा मिलेगी या फिर उम्र कैद ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन पूरी बहस के दौरान मलिक ने ज्यादातर चुप्पी साधे रखी। उसने साफ कहा कि कोर्ट जो भी सजा देखा मुझे उसपर कुछ नहीं कहना, मुझे सब मंजूर है। कोर्ट में बहस के दौरान यासीन मलिक ने कहा, ''बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद 30 मिनट के अंदर ही मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे पासपोर्ट आवंटित किया और मुझे भारत ने बयान देने की अनुमति दी, क्योंकि मैं अपराधी नहीं था। इतना ही नहीं न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले से पहले मलिक के खिलाफ कोई मामला या मुकदमा नहीं चल रहा था। NIA ने धारा 121 के तहत अधिकतम सजा की मांग की है। अधिकतम सजा मौत तक फांसी दी जानी है। अब देखना ये है कि कोर्ट यासीन को क्या सजा सुनाती है।

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि इस धारा के तहत कम से कम सजा आजीवन कारावास है, यानी मलिक को फांसी नहीं हुई तो उम्रकैद होना तय है। मलिक ने यह भी कहा कि 1994 में हथियार छोड़ने के बाद मैंने महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन किया है और तब से मैं कश्मीर में अहिंसक राजनीति कर रहा हूं। 28 सालो में अगर मैं कही आतंकी गतिविधि या हिंसा में शामिल रहा हूं इंडियन इंटेलिजेंस अगर ऐसा बता दे तो मैं राजनीति से भी सन्यास ले लूंगा, फांसी मंजूर कर लूंगा।  मैंने सात प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। मैं अपने लिए कुछ भी नहीं मांगूंगा। मैं अपनी किस्मत का फैसला अदालत पर छोड़ता हूं।

यासीन मलिक पर UAPA के तहत कई मामले दर्ज हैं। जैसे कि धारा 16 आतंकवादी गतिविधि, धारा 17 आतंकवादी गतिवधि के लिए धन जुटाना, धारा 18 आतंकवादी कृत्य की साजिश रचना, धारा 20 आतंकवादी समूह या संगठन का सदस्य होना, धारा 120-बी आपराधिक साजिश, धारा 124-ए देशद्रोह। ।आतंकी बुरहान की मुठभेड़ में मौत के बाद साल 2016-2017 में कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाएं बढ़ी थीं। इसके बाद जांच एजेंसी NIA ने यासीन मलिक और अन्य अलगाववादियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक लाल चौक की कुछ दुकानों सहित मैसूमा और आसपास के इलाकों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। पुराने शहर के कुछ इलाकों के बाजार भी बंद रहे, हालांकि परिवहन सामान्य रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा बलों को भारी संख्या में तैनात किया गया है।

 

Tags: Yasin Malik , Kashmir , Jammu Kashmir Liberation Front , Jammu Kashmir Liberation Front Chairman , The Kashmir Files , Kashmir Files , NIA , National Investigation Agency , Terror Funding Case , Yasin Malik Convicted

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD