श्रीनगर में आतंकी हमला: पुलिसकर्मी शहीद.. 7 साल की बेटी भी हमले में घायल

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीनगर में आतंकी हमला: पुलिसकर्मी शहीद.. 7 साल की बेटी भी हमले में घायल

Crime News Jk, Jammu & Kashmir, Srinagar, Terrorist Attack, Civilian Killed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी मंगलवार को श्रीनगर के सौरा के अंचार इलाके आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। खबर ये है कि हमले में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिसकर्मी की बेटी भी जख्मी हो गई है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पुलिस कर्मी बच नहीं पाए, रास्ते में ही उन्होंने ने दम तोड़ दिया। आतंकवादियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर सौरा इलाके में स्थित उनके घर में गोलीबारी की। कादरी को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमले में पुलिसकर्मी की 7 वर्षीय बेटी भी घायल हुई है। बेटी का इलाज जारी है, लेकिन खबर ये भी है लड़की खतरे से बाहर है। हमले के बाद आतंकी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। सभी नाकों पर अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

नहीं रुक रहे हमले-

12 मई को बडगाम में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब बडगाम जिले की चडूरा तहसील में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत राहुल अपने ऑफिस में मौजूद थे। इस घटना के बाद पूरे कश्मीर में हंगमा मच गया था। कश्मीरी पंडितों ने सरकार से मांग की थी कि उनके कार्यस्थल को कश्मीर से हटाकर जम्मू में शिफ्ट किया जाए। राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में कई दिनों तक कश्मीरी पंडित सड़कों पर उतकर प्रदर्शन करते रहे। वहीं आतंकियों ने 2 दिन पहले 22 मई को अमरनाथ यात्रा को लेकर धमकी दी थी। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने धमकी भरा पत्र जारी किया था। पत्र में आंतकी संगठन की ओर से RSS पर भी निशाना साधा गया था। संगठन की ओर से कहा गया था कि वे यात्रा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन तीर्थयात्री तब तक सुरक्षित हैं, जब तक कि वे कश्मीर मुद्दे में शामिल नहीं होंगे।

 

Tags: Crime News Jk , Jammu & Kashmir , Srinagar , Terrorist Attack , Civilian Killed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD