Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

सरवीण चौधरी ने 80 लाख से निर्मित आधुनिक बीज वर्गीकरण केन्द्र का किया शुभारम्भ

कहा .... चंबी में सब्जी मंडी खोलने की लगभग सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गई हैं

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

आज कृषि विभाग द्वारा शाहपुर के झुलाड़ में कृषि फार्म के परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने झुलाड़ में ही 80 लाख से बने आधुनिक बीज वर्गीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा । इस केंद्र में प्रतिदिन 250 से 300 किवंटल गेहूं तथा धान की ग्रेडिंग का कार्य किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि यह केंद्र अपने आप में जिला काँगड़ा में पहला आधुनिक केन्द्र है  जिससे किसानों को उन्नत किस्म के बीज मिलेंगें ।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा की जयराम सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जल से कृषि को बल, मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस रेनोवेशन, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना तथा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा इत्यादि योजनाएं आरम्भ की हैं जिससे किसानों की आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होगी । उन्होंने जानकारी दी कि शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत चंबी में सब्जी मंडी खोलने की लगभग सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गई हैं। सब्जी मंडी शुरू होने पर किसानों को उनके अपने विभिन्न उत्पाद बेचने में सहूलियत होगी। 

उन्होंने किसानों से धान, गेहूँ, मक्की के साथ साथ नकदी फसलें उगाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर में शीघ्र ही एक बड़े किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। मंत्री ने किसान मेले में कृषि तथा बागबानी विभाग द्वारा लगाए गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत उन्होंने 25 उत्कृष्ट किसानों को उनके विभिन्न उत्पादों के लिए सम्मानित भी किया तथा उपस्थित सभी किसानों को बीज और खाद वितरित किए । 

कृषि विभाग जिला काँगड़ा के उपनिदेशक डॉ. राहुल कटोच ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया । कृषि विभाग उत्तरी क्षेत्र के अतिरिक्त निदेशक डॉ.बीआर तखी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी दी तथा कार्यक्रम में आने पर मंत्री का आभार जताया । कृषि विकास अधिकारी रैत डॉ. ज्योति रैना ने मुख्यतिथि तथा अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । इससे पूर्व काँगड़ा से आये वैज्ञानिक डॉ. दीप ने किसानों को फसलों से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं । 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे लोगों को बताया । इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल , उपनिदेशक बागवानी डॉ. कमलशील नेगी, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनजीत, राकेश मनु, जोगिंदर  कटोच, रेहलु प्रधान सीमा, नवीन ठाकुर, पार्षद आजाद, जिगर, पूर्व जिप सीमा, बागवानी अधिकारी संजीव कटोच, कृषि विभाग के ऋषि एवं शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या किसान तथा बागवान उपस्थित रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD