Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हरियाणा और यूपी के मुक्केबाज

Sports News, Boxing, Sub-Junior National Boxing, Haryana, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेल्लारी , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पांच मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, क्योंकि इन राज्यों के मुक्केबाजों ने यहां 2022 सब-जूनियर पुरुष और महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। विनीत कुमार ने हरियाणा के लिए दिन की शुरुआत शानदार ढंग से की, जब उन्होंने मंगलवार को यहां इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में 40 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान के चंद्रशेखर को मात दी। हनी (43 किग्रा), महेश (46 किग्रा) और लोकेश (64 किग्रा) ने समान अंतर से जीत के साथ हरियाणा का दबदबा आगे बढ़ाया। हनी और महेश ने तेलंगाना के सना उल्ला और निखिल गौड़ को हराया, जबकि लोकेश ने उत्तर प्रदेश के प्रीतम गुप्ता को हराया इस बारे में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में जानकारी दी। योगेश डंडा 52 किग्रा वर्ग में आरएससी के फैसले से पुडुचेरी के पृथ्वी को हराकर अंतिम-8 चरण में जगह बनाने वाले पांचवें हरियाणा मुक्केबाज थे। 

उत्तर प्रदेश के चार अन्य मुक्केबाजों एमडी फैज (61 किग्रा), लक्ष्य सिंह परिहार (40 किग्रा), विशाल यादव (67 किग्रा) और विशु राजतुन (70 किग्रा) ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में आरएससी जीत हासिल की, जबकि रवि गोंड को असम के शाहिमन नेवार के खिलाफ अपने 55 किग्रा मैच के दौरान कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन 4-1 से जीत हासिल करने में सफल रहे। फैज और लक्ष्य ने आंध्र प्रदेश के तेजा कृष्ण यादव और उत्तराखंड के करण अधिकारी को हराया, जबकि विशाल और विष्णु ने महाराष्ट्र के शिवम इजागज और उड़ीसा के आकाश कुमार पाणिग्रही को हराया। चल रही चैंपियनशिप में देश भर की 31 टीमों के 348 पुरुष सहित 621 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। प्रत्येक बाउट में प्रत्येक राउंड के बीच एक मिनट के ब्रेक के साथ दो-दो मिनट के तीन राउंड होते हैं।

 

Tags: Sports News , Boxing , Sub-Junior National Boxing , Haryana , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD