Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगले साल आईपीएल में करूंगा वापसी : एबी डिविलियर्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Royal Challengers Bangalore, AB De Villiers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हॉल ऑफ फेमर एबी डिविलियर्स ने पुष्टि की है कि वह अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के लिए फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। कुछ महीने पहले क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स आईपीएल 2022 में भाग नहीं लिया था, जिसमें आरसीबी बुधवार को अपना एलिमिनेटर मैच खेलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कि वह किस रूप में वापसी करेंगे। डिविलियर्स ने वीयूस्पोर्ट को बताया, "मैं निश्चित रूप से अगले साल आईपीएल में वापसी करूंगा। मैं अपने दूसरे घर में लौटना पसंद करूंगा।"डिविलियर्स ने कहा, "मैं अगले साल आरसीबी में लौटूंगा, मुझे इसकी कमी खल रही है, पता नहीं किस रूप में लौटूंगा, लेकिन मैं अपने दूसरे घर चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा करना चाहूंगा। मैं इसके लिए उत्सुक हूं।

 कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ उन्हें आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। 228 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9,577 रन के साथ सबसे महान सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले डिविलियर्स अप्रैल 2008 में भारत के खिलाफ 217 रन बनाकर टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने थे। वनडे मैचों में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक डिविलियर्स ने जनवरी 2018 में क्रमश: 16 गेंदों और 31 गेंदों में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक दोनों बनाए हैं। वह 2008 में पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए और आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं, जिसमें 170 पारियों में 38.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Royal Challengers Bangalore , AB De Villiers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD