Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिव्या अग्रवाल म्यूजिक वीडियो 'नई नई नई' में आएंगी नजर, सिंगर रीको के साथ करेंगी काम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

'बिग बॉस ओटीटी' फेम दिव्या अग्रवाल जल्द ही नए म्यूजिक वीडियो 'नई नई नई' में नजर आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो में 'बच्चन का प्यार' सिंगर रीको भी दिखाई देंगे। हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने करण कुंद्रा 'बेचारी' गाने में काम किया था। इस गाने को लिए उन्हें काफी सराहना मिल रही है। अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर दिव्या अग्रवाल का कहना है कि मैं इस गाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। रिको के साथ काम करना बेहद शानदार था। हमें साथ में काम करते हुए काफी मजा आया। एक्ट्रेस आगे कहती हैं, मेरी कोशिश होती है, मैं अलग-अलग प्लेट्फॉर्मस पर काम करूं। चाहे वह म्यूजिक वीडियो हो या रियलिटी शो या फिर वेब स्पेस। 'नई नई नई' उन सभी म्यूजिक वीडियो से अलग है जो मैंने पहले किया है। 

वहीं सिंगर रीको ने भी दिव्या के साथ अपने काम के अनुभव को शेयर किया। रीको ने कहा, मैंने दिव्या का काम पहले देखा है। जब मुझे बताया गया कि वह गाने के लिए बोर्ड पर हैं, तो मैं उनके साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड था। दिव्या एक मेहनती लड़की है और उसके साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी। बादशाह के गाने 'बचपन का प्यार' में अपनी आवाज देने के बाद रिको को काफी लोकप्रियता हासिल हुई। उनका पहला गाना 'बिंगो 2' था, वह भी सुपरहिट रहा था। 'नई नई नई' के बारे में बात करते हुए सिंगर कहते हैं, 'नई नई नई' में ऐसी भावनाओं को दिखाया गया है, जो एक रिश्ते के खत्म होने के बाद होती है। यह गाना उन सभी के दिल में बस जाएगा, जिनका कभी दिल टूटा है। मैं उत्साहित हूं कि गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 'नई नई नई' जुगनू यूट्यूब चैनल और अन्य सभी प्रमुख ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Nai Nai Nai , Divya Agarwal , Rico

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD