ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा: कुएं के अंदर मिला शिवलिंग... वकील बोले- नंदी के बाबा मिल गए

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा: कुएं के अंदर मिला शिवलिंग... वकील बोले- नंदी के बाबा मिल गए

Gyanvapi Masjid, Gyanvapi Masjid Survey, Gyanvapi survey, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

Uttar Pradesh , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

आज पूरे देश में ज्ञानवापी मस्जिद के चर्चे हैं। इन दिनों मस्जिद का सर्वे हो रहा है। आज तीसरे दिन सर्वे खत्म हुआ। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हिंदू पक्ष के वकील ने एक बड़ा दावा किया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दावा किया है कि कुएं के अंदर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है। अब वे शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं। अब रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। वाराणसी की जिला अदालत ने इसके लिए 17 मई तक का समय दिया था। तीन दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी की गई है। इसकी रिपोर्ट एडवोकेट कमिश्नर तैयार करेंगे, जिस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर रहेंगे। इस बीच सर्वे टीम का हिस्सा सोहनलाल आर्य ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने साफ शब्दों में तो कुछ नहीं कहा लेकिन इतना संकेत जरूर दिया कि नंदी को जिसकी तलाश थे, वो बाबा मिल गए हैं।खबर है कि आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने कुएं की तरफ बढ़ी। वाटर रेसिस्टेंट कैमरा कुएं में डालकर वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। इससे पहले रविवार को हुए सर्वे में पक्षमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल, के अलावा तहखाने में भी सर्वे किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आर पी सिंह को रोक लिया गया था। उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। आर पी सिंह को अंदर ना जाने देने की वजह ये है कि उन्होंने सूचनाएं लीक की थी। सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं।वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था।

हालांकि, अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के अलावा विशाल कुमार सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था। इसके अलावा अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया था। कोर्ट ने 17 मई तक सर्वे की कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।पिछले कल यानी रविवार को भी ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। दूसरे दिन सर्वे का काम 12 बजे पूरा होना था, लेकिन सर्वे निर्धारित समय से अधिक वक्त तक चला। आपको बताते चलें कि दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों और दीवारों का सर्वे हुआ था। नमाज वाली जगह पर हालनुमा बड़े कमरे की छत से लेकर फर्श की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हुई। यहां भी चौकाने वाली कई चीजें थीं। दीवारों और सीलिंग पर बनी कई आकृतियां ऐसी थीं जो मंदिर पक्ष के वकीलों को रुककर उसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने के लिए मजबूर कर रही थीं। दीवारें और खंभों पर खास नजर रही। 100 से ज्यादा फोटो यहां खींचे गए। वीडियोग्राफी भी लंबे समय तक चली।

 

Tags: Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi survey , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD