दिल्ली अग्निकांड: साहब.. मेरी बेटी की बाईं आंख के नीचे एक कट का निशान है, वो अभी तक नहीं मिली

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

दिल्ली अग्निकांड: साहब.. मेरी बेटी की बाईं आंख के नीचे एक कट का निशान है, वो अभी तक नहीं मिली

Hadsa , New Delhi , Delhi Inferno , Mundka Blaze , Satyendra Jain , Deputy Commissioner of Police , Sameer Sharma , Delhi Fire , Delhi Building Fire
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को करीब शाम 5 बजे एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी। आग इतनी भयंकर थी कि इसमें 27 लोग जलकर मर गए। वहीं शवों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि शिनाख्त तक नहीं हो पा रही है। DCP समीर शर्मा के अनुसार जो शव मिले हैं वो ऐसी स्थिति में है कि शिनाख्त करना मुश्किल है। इसमें हमें फोरेंसिक टीम मदद करेगी। जो लोग लापता है, उसे मैच कराएंगे, ताकि शिनाख्त हो सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के वक्त इमारत में 150 लोग काम रहे थे। दरअसल, इस बिल्डिंग का इस्तेमाल बिना परमिशन कमर्शियल रूप से हो रहा था। यहां CCTV कैमरा पैकेजिंग यूनिट का काम होता था। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि आग से बचने कई लोग ऊपर से कूद गए। एक महिला की बड़ी बेटी यहीं सीसीटीवी कैमरा पैकेजिंग यूनिट में भी काम करती थी। उसने बताया कि साहब पूजा पिछले तीन महीनों से CCTV कैमरा पैकेजिंग यूनिट में काम कर रही है। हम मुबारकपुर में रहते हैं। रात 9 बजे घटना के बारे में पता चला। पूजा के बाईं आंख के नीचे एक कट का निशान है। कई अस्पतालों में हम उसे ढूंढ चुके हैं। लेकिन अभी तक नहीं मिली है। वो चार सदस्यों के परिवार की एकमात्र कमाने वाली है। उसकी दो छोटी बहनें एक स्कूल में पढ़ती हैं।

कंपनी के मालिक के पिता भी नहीं बच पाए- 

मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में कंपनी मालिक वरुण और हरीश गोयल के पिता अमरनाथ की भी मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी, और अमरनाथ वहां मौजूद थे। वह आग में फंसे और निकल नहीं पाए। खबर है कि बुजुर्ग अमरनाथ गोयल भी दूसरे लोगों की तरह आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।  उधर, कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में कंपनी  चलाने वाले मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। पुलिस ने दोनों को अरैस्ट कर लिया है। वहीं बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा फिलहाल फरार है।

इन 27 मौतों का आखिर कौन जिम्मेदार- 

इसका जिम्मेदार कौन है? सबके मन में यही सवाल उठ रहा होगा। 27 लोगों की मौत के पीछे एक आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसके दोनों मालिक को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिराफ्तार कर लिया है। वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिराफ्तार किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द‍िल्‍ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन पास शुक्रवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ऐसी आग जिसकी लपेटों से लोग खुद की जान नहीं बचा पाए। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस अग्निंकांड में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। और अब  100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। चीफ फायर अफसर का कहना है कि अभी भी बिल्डिंग के अंदर करीब 30 से 40 लोग फंसे हो सकते हैं।

 

Tags: Hadsa , New Delhi , Delhi Inferno , Mundka Blaze , Satyendra Jain , Deputy Commissioner of Police , Sameer Sharma , Delhi Fire , Delhi Building Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD