दिल्ली भीषण अग्निकांड: अजीत बोला- मेरी बहन को आज पहली सैलरी मिली थी... वो कहां हैं, पता नहीं

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली भीषण अग्निकांड: अजीत बोला- मेरी बहन को आज पहली सैलरी मिली थी... वो कहां हैं, पता नहीं

Hadsa , New Delhi , Delhi Inferno , Mundka Blaze , Satyendra Jain , Deputy Commissioner of Police , Sameer Sharma , Delhi Fire , Delhi Building Fire
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

कहते हैं जिंदगी हो या इमारत, आग कहीं भी लगे, ये सबकुछ राख बना देती है। दिल्ली में भी शुक्रवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ। वेस्‍ट द‍िल्‍ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन पास शुक्रवार को एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में कई जिंदगियां जल कर राख हो गई। किसी ने अपने पिता को खोया तो किसी ने अपनी बेटी को। कोई अपने भाई की खोज रहा है तो कोई अपनी बहन के शव पर रो रहा है। सब कुछ बरबाद हो गया। इमारत आग की लपटों से घिरी हुई थी, धूं धूं कर जल रही थी। इन लपटों में देखते ही देखते 27 जिंदगियां खत्म हो गईं। इस दर्दनाक हादसे में 19 लोग अभी भी लापता हैं। अपनी बहन की तलाश में संजय गांधी अस्पताल पहुंचे अजीत तिवारी ने बताया कि घटना के बाद से मोनिका लापता है। मैं अपनी बहन की तलाश में आया हूं।

उसने पिछले महीने CCTV कैमरा पैकेजिंग यूनिट में काम करना शुरू किया था और हादसे वाले दिन ही उसे पहली सैलरी मिली थी। अब वो कहां हैं, पता नहीं। मैं बहुत देर से उसे ढूंढ रहा हूं लेकिन वो कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है। समझ नहीं आ रहा है कि अब मैं क्या करूं, कहां जाऊं।अजीत ने बताया कि हमें शाम 5 बजे आग के बारे में पता चला, लेकिन ये नहीं पता था कि आग उसके ऑफिस की बिल्डिंग में लगी थी, जब वह घर नहीं लौटी तो शाम 7 बजे से उसकी तलाश में हूं। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक मोनिका अपने दो भाइयों और एक बहन के साथ दिल्ली के आगर नगर में रहती है। वो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली हैं।

हादसे का जिम्मेदार कौन

इसका जिम्मेदार कौन है? सबके मन में यही सवाल उठ रहा होगा। 27 लोगों की मौत के पीछे एक आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसके दोनों मालिक को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिराफ्तार कर लिया है। वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिराफ्तार किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द‍िल्‍ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन पास शुक्रवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। ऐसी आग जिसकी लपेटों से लोग खुद की जान नहीं बचा पाए। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस अग्निंकांड में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। और अब  100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। चीफ फायर अफसर का कहना है कि अभी भी बिल्डिंग के अंदर करीब 30 से 40 लोग फंसे हो सकते हैं।

कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज-

मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में कंपनी मालिक वरुण और हरीश गोयल के पिता अमरनाथ की भी मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी, और अमरनाथ वहां मौजूद थे। वह आग में फंसे और निकल नहीं पाए। खबर है कि बुजुर्ग अमरनाथ गोयल भी दूसरे लोगों की तरह आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।  उधर, कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में कंपनी  चलाने वाले मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। पुलिस ने दोनों को अरैस्ट कर लिया है। वहीं बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा फिलहाल फरार है।

 

Tags: Hadsa , New Delhi , Delhi Inferno , Mundka Blaze , Satyendra Jain , Deputy Commissioner of Police , Sameer Sharma , Delhi Fire , Delhi Building Fire

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD