Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल खेल के क्षेत्र में फिर चमकेगा पंजाब, नई खेल नीति ने बदली दिशा: मीत हेयर

 

जॉन अब्राहम ने ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म के सीईओ से सर्कस के टिकटों की बिक्री बंद करने का किया आग्रह

John Abraham, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2022

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने हाल ही में एक लोकप्रिय ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म के सीईओ को एक पत्र भेजा है, जिसमें सर्कस में टिकटों की बिक्री को समाप्त करने की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया गया है। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया के लिए पूर्व 'पर्सन ऑफ द ईयर' रह चुके जॉन ने रेम्बो सर्कस की टिकट बिक्री के संबंध में लिखा, जिसे हाल ही में पेटा इंडिया की जांच के निष्कर्षों के आधार पर पुणे शहर की पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 'बुकमाईशो' के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष हेमराजनी को लिखते हुए, 'अटैक: पार्ट 1' स्टार ने पूर्व से सर्कस के टिकट बिक्री संचालन को समाप्त करने का आग्रह किया, जब इस जांच से सामने आया था कि सर्कस द्वारा कुत्तों को अपंजीकृत गतिविधियां जैसे हुप्स के बीच से कूदना और झंडे के ऊपर चढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है। यहां एक कलाकार को मछली को पानी से बाहर निकाल कर अपने दांतों के बीच दबाकर रखते, उन्हें जिंदा निगल जाने जैसा करतब दिखाते और फिर उन्हें पानी से भरे जार में वापिस थूकते भी देखा गया। बाद में, रेम्बो सर्कस ने अवैध रूप से मछली का उपयोग करने की बात स्वीकार की। पत्र में कहा गया है, "दुनियाभर के अधिकांश सर्कसों द्वारा केवल इच्छुक मानव कलाकारों का ही प्रयोग किया जाता है। 

जानवरों का मनोरंजन साधनों के रूप में प्रयोग करके इन संवेदनशील प्राणियों को अपना असल प्राकृतिक जीवन जीने से महरूम रखा जाता है और इन्हें अक्सर अनावश्यक दर्द एवं पीड़ा का सामना करना पड़ता है। इन्हें बेहद क्रूर परिस्थितियों में रखकर और शारीरिक रूप से शोषित करके डरवाने एवं भ्रामक करतब करने हेतु मजबूर किया जाता है।"पेटा इंडिया ने नोट किया कि 'बुकमाईश' ने पहले अजंता सर्कस को भी बढ़ावा दिया था, जिसके खिलाफ भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने हाल ही में आवश्यक प्रमाणीकरण के बिना जानवरों का उपयोग करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी। जॉन ने अपने पत्र को यह कहते हुए समाप्त किया, "मुझे आशा है कि आप क्रूरता का पक्ष नहीं लेंगे और 'बुकमाईशो' जानवरों का उपयोग करने वाले सर्कस के टिकटों को बढ़ावा देने, बेचने या बिक्री की अनुमति नहीं देने की नीति को लागू करके सही काम करेगा।"जॉन अब्राहम ने इससे पहले पेटा इंडिया के साथ मिलकर मुंबई में मनोरंजन हेतु जबरन नचाए जाने वाले बंदरों के खिलाफ आवाज उठायी, गोवा के अधिकारियों से सूअरों की अवैध हत्या के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया एवं लोगों को पक्षियों को कैद न करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

Tags: John Abraham , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD