Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

पाकिस्तान के कराची में धमाका, 13 घायल

Crime News World, Crime news, Explosion, Pakistan, Karachi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराची , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक बाजार इलाके में हुए विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के चिकित्सा अधीक्षक शाहिद रसूल ने मीडिया को बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। उनमें से ज्यादातर विस्फोटक सामग्री की बॉल बेयरिंग की चपेट में आने से घायल हो गए है। सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुवार देर रात हुए विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और शहर के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। 

इस बीच, सिन्हुआ के साथ बातचीत में, गैर-सरकारी बचाव संगठन सायलानी वेलफेयर ट्रस्ट के एक बचाव कार्यकर्ता सलमान कुरैशी ने कहा कि बचाव दल ने 16 घायल लोगों को जेपीएमसी में स्थानांतरित कर दिया था, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घटना घनी आबादी वाले इलाके में हुई और जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त घटनास्थल के साथ कई पैदल यात्री भी थे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार तड़के एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विस्फोट की निंदा की और सिंध के मुख्यमंत्री को घायल लोगों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। स्थानीय टीवी चैनल एआरवाई न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान तटरक्षक बल का एक वाहन जब वहां से गुजर रहा था तब अज्ञात आतंकवादियों ने कूड़ेदान में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री में विस्फोट कर दिया। सिन्हुआ के साथ बातचीत में, तट रक्षकों के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट में पांच अन्य वाहनों के साथ उनका वाहन नष्ट हो गया।

 

Tags: Crime News World , Crime news , Explosion , Pakistan , Karachi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD