Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

देश-दुनिया के सैलानियों का इंतज़ार खत्म! माउंट आबू में शुरू होने जा रहा है समर फेस्टिवल

Mount Abu,Rajasthan, Tourism,Aravalli Range, Sirohi,#ChaloChaleinMountAbu, #MountAbu, #Rajasthan, #RajasthanTourism, #ExploreRajasthan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

साल भर का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने को है, क्योंकि कुछ ही दिनों में राजस्थान स्थित माउंट आबू की शान, समर फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू गर्मियों में देश-दुनिया के सैलानियों के आकर्षण का बड़ा केंद्र होता है। हर वर्ष मई और जून के महीने में यहाँ समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से पर्यटक शामिल होते हैं। समर फेस्टिवल लोक और शास्त्रीय संगीत का पर्व है और यह राजस्थान के आदिवासी जीवन और संस्कृति की झलक देता है।माउंट आबू में इस वार्षिक उत्सव का आयोजन आगामी 13 मई से होने जा रहा है और यह 15 मई तक चलेगा। तीन दिन के इस फेस्टिवल में कई सांस्कृतिक और पारंपरिक झलकियाँ देखने को मिलेंगी। इसकी जानकारी राजस्थान टूरिज़्म ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के अपने आधिकारिक हैंडल के माध्यम से दी है, जिसके बाद कला प्रेमियों का उत्साह दोगुना हो गया है।

कू ऐप के माध्यम से जानकारी देते हुए राजस्थान टूरिज़्म ने कहा है:

एक गाथागीत का गायन, मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रदर्शन, मनोरंजक कलाकार, साहसिक खेल और संगीत, जो आत्मा को छू जाता है!

सब एक ही स्थान पर!

राजस्थान के सबसे बड़े ग्रीष्मकालीन त्यौहारों में से एक के लिए तैयार हो जाइए-

समर फेस्टिवल, माउंट आबू

13-15 मई

कहीं देर न हो जाए! अभी अपना सामान पैक कर लें!

खास बात यह है कि माउंट आबू में यह समर फेस्टिवल हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दौरान आयोजित किया जाता है, जिसकी शुरुआत एक भव्य गाथागीत के साथ होती है। इसके बाद मंत्रमुग्ध कर देने वाला लोक नृत्य होता है। इस फेस्टिवल के दौरान नक्की झील में बोट रेस और पूरे माउंट आबू में जुलूस का भी आयोजन किया जाता है।

बोर होने का कोई चांस नहीं

इस फेस्टिवल के दौरान इतनी सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती हैं कि सैलानियों के पास बोर होने का कोई विकल्प नहीं रहता है। फिर इसके बाद दिल जीतने के लिए माउंट आबू की सुंदरता ही काफी है। माउंट आबू को खड़ी चट्टानों, शांत झीलों, सुरम्य वातावरण और बेहतरीन मौसम के लिए जाना जाता है। इस हिल स्टेशन का मौसम स्थानीय कलाकारों की ऊर्जा को लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और नृत्य, आतिशबाजी, कलाकृतियों समेत विविध रूपों में व्यक्त करने में मदद करता है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ की संस्कृति और जीवनशैली से बहुत आकर्षित होते हैं।

फेस्टिवल में क्या-क्या होता है?

माउंट आबू समर फेस्टिवल की शुरुआत प्रेम गीत और पारंपरिक जुलूस निकालकर होती है जिसमें राजस्थानी और गुजराती लोक नृत्य और लोक संगीत का समागम होता है। इसके बाद दिन आगे बढ़ते-बढ़ते कई तरह की प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक कार्यक्रम भी होते हैं। इस फेस्टिवल में ढेरों एक्टिविटीज, जैसे- घोड़ों की रेस, नक्की झील में बोट रेस, मटका रेस, रस्साकशी, स्केटिंग रेस, बैंड शो जैसी ढेरों दिलचस्प गतिविधियाँ शामिल है। इवेंट की खासियत शाम-ए-कव्वाली होती है, जिसमें कई मशहूर कव्वाली गायक शामिल होते हैं। फेस्टिवल के आखिर में जबरदस्त आतिशबाजी होती है और इसके साथ ही माउंट आबू समर फेस्टिवल का समापन हो जाता है।

गर्मी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है माउंट आबू

माउंट आबू में खड़ी ढाल वाले पहाड़, शांत और स्थिर झील, हर ओर प्रकृति से भरपूर मनोरम दृश्य और यहाँ का बेहतरीन मौसम, इसे गर्मी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ स्थान बना देता है। इस समर फेस्टिवल में लोकनृत्य, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, राजस्थान के आर्ट एंड क्राफ्ट का अनोखा संगम देखने को मिलता है। साथ ही इस फेस्टिवल के जरिए आप राजस्थान के जनजातीय लोगों के जीवन और संस्कृति को बेहद करीब से देख और समझ सकते हैं।

 

Tags: Mount Abu , Rajasthan , Tourism , Aravalli Range , Sirohi , #ChaloChaleinMountAbu , #MountAbu , #Rajasthan , #RajasthanTourism , #ExploreRajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD