Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

डीजीपी पंजाब ने कोविड-19 के कारण शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि की अर्पित, पीडि़त परिवारों को 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी

डीजीपी वी.के. भावरा ने पंजाब पुलिस के जवानों के बलिदान को मान्यता देने के लिए मैनकाइंड फार्मा का किया धन्यवाद, कोविड-19 महामारी के कारण पंजाब पुलिस फोर्स के 94 जवानों की जान गई

Viresh Kumar Bhawra, VK Bhawra, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/फिल्लौर , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब वी.के. भावरा ने आज सम्मान और कृतज्ञता के तौर पर पंजाब पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान पंजाब के नागरिकों की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान की थीं। आज यहाँ फिल्लौर में महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पी.पी.ए.) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी ने पंजाब पुलिस के कोविड-19 शहीदों के हरेक परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर 3-3 लाख रुपए के चैक सौंप कर सम्मानित भी किया। यह समारोह पंजाब पुलिस के वैलफेयर विंग द्वारा मैनकाइंड फार्मा के सहयोग से महामारी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए करवाया गया। 

इस मौके पर एडीजीपी कल्याण अर्पित शुक्ला, एडीजीपी शिकायत एम.एफ. फारूकी, डायरैक्टर पी.पी.ए. फिल्लौर ए.डी.जी.पी. अनीता पुंज, मैनकाइंड फार्मा के डिवीजनल सेल्ज मैनेजर सुशील कुमार वेशभूषा और अनिल खंडूरी उपस्थित थे। डीजीपी वी.के. भावरा ने उनके बलिदान को अद्वितीय और ना भूलने योग्य करार देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पंजाब पुलिस फोर्स के तकरीबन 94 जवानों की जान गई थी, जिनमें दो गज़टिड अधिकारी और 18 होम गार्ड हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पैसे से इस नुकसान की भरपायी नहीं की जा सकती, यह सरकार द्वारा शहीदों को मान्यता देने के साथ-साथ पीडि़त परिवारों की थोड़ी सी मदद देने का विनम्र सा यत्न है। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया।

डीजीपी ने मैनकाइंड फार्मा के प्रयास की सराहना की और पंजाब पुलिस के जवानों के बलिदान को मान्यता देने के लिए उनका धन्यवाद किया। जि़क्रयोग्य है कि मैनकाइंड फार्मा द्वारा वित्तीय सहायता की पेशकश उनकी पहलकदमी ‘नमन’ के हिस्से के तौर पर की, जिसका मंतव्य कोविड-19 फ्रंटलाईन योद्धाओं के बलिदान को सजदा है, जिन्होंने ड्यूटी से परे जाकर दूसरों की मदद करते हुए अपनी जान कुर्बान की। 

प्रमुख भारतीय फार्मा कंपनी मैनकाइंड वर्तमान में 20,000 कर्मचारियों के साथ 35 बाहर के देशों में काम कर रही है और विश्व स्तर पर वाजिब कीमतों पर दवाएँ प्रदान करती है। ए.डी.जी.पी. कल्याण अर्पित शुक्ला ने कोविड-19 के कारण शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों का धन्यवाद किया, जो अपना समय निकाल कर अपने प्यारों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर डी.आई.जी. जालंधर रेंज एस. बूपती, कमांडैंट-कम-डिप्टी डायरैक्टर पी.पी.ए. फिल्लौर हरमनबीर सिंह गिल, ए.आई.जी. कल्याण सुखवंत सिंह गिल और एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण स्वप्न शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Viresh Kumar Bhawra , VK Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD