आज अमित शाह से मिलेंगी नवनीत राणा, बोलीं-हनुमान चालीसा के लिए 14 दिन क्या 14 साल जेल में रह लूंगी

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

आज अमित शाह से मिलेंगी नवनीत राणा, बोलीं-हनुमान चालीसा के लिए 14 दिन क्या 14 साल जेल में रह लूंगी

Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana, Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

जेल जाने के बाद से ही नवनीत राणा की तबीयत नासाज चल रही थी। जेल से जमानत मिली तो घर के बजाए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह ही नवनीत राणा को अस्पताल से छुट्टी मिली। अस्पताल से बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। हालांकि जामनत मिलते समय उन्हें कोर्ट से साफ साफ निर्देश दिए गए थे कि यदि वो मीडिया से बात करेंगी तो उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी। लेकिन फिर भी नवनीत ने ये कदम उठाया। मीडिया से बातचीत करते हुए नवनीत ने उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला। नवनीत राणा ने कहा कि मैं ठाकरे सरकार से पूछना चाहती हूं कि मैंने ऐसी क्या गलती की, जिसकी मुझे सजा मिली। अगर हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह है तो 14 दिन नहीं 14 साल मैं जेल में रहने को तैयार हूं। और देश की जनता भी बताए कि मैंने क्या गतली की है?

नवनीत राणा ने कहा कि आज में दिल्ली जा रही हूं। मैंने कोर्ट के किसी भी आदेश का उल्लंघन नहीं किया है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगी। जेल में अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर बात करूंगी। उद्धव ठाकरे हमें सिद्धांतो का पाठ ना पढ़ाएं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नवनीत राणा पहले ही शिकायत भेज चुकी हैं। उस शिकायत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से नवनीत राणा की गिरफ्तारी के दौरान हुई बदसलूकी का नोटिस जारी किया था।नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देने हुए कहा कि अगर दम है तो जनता के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। उद्धव जहां से चाहें, मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। मैं उनको चेतावनी देती हूं, मैं आपके सामने खड़े रहकर चुनाव लड़कर दिखाउंगी। उद्धव सरकार ने जो अत्याचार किए हैं, उसकी सजा जनता इन्हें जरूर देंगी। जनता बताएगी कि हनुमान और राम का विरोध करने वालों के साथ जनता क्या करती है। जिस तरह से मुझपर कार्रवाई हुई एक लोकप्रतिनिध पर और महाराष्ट्र की बेटी पर, उस पर सभी को अफसोस है। मुझे जिस तरीके का आर्डर कोर्ट ने दिया है, उसका सम्मान करती हूं, उस पर कुछ नहीं कहूंगी।

नवनीत ने लॉकअप और जेल में उनके साथ हुए व्यवहार पर बताया कि मुझे इतना पता है कि लॉकअप में एक महिला को चटाई तक नहीं दी गई। मुझे खड़ा रखा गया। इस कारण तबियत पर प्रभाव पड़ा। स्पॉन्डिलाइटिस का दर्द शुरू हो गया। इसलिए मुझे जमानत के बाद घर के बजाए अस्पताल जाना पड़ा। मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।राणा की जमानत रद्द करने के लिए कार्ट में अपील कर सकती है सरकार-इस मामले में एडवोकेट प्रदीप घरत ने कहा, मैंने नवनीत राणा और रवि राणा की कुछ क्लिप भेजी हैं। उन क्लिप को ध्यान से देखने के बाद, मैं संतुष्ट हूं कि उनकी बातचीत उन्हें दिए गए जमानत आदेश में रखी गई शर्तों का उल्लंघन है। उन्होंने मीडिया से बात कर कोर्ट की शर्त की अवहेलना की है। मैं अपने काम के प्रति मजबूर हूं कि इसे अदालत के सामने रखूं। मैं सोमवार को अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने और उन्हें दोबारा हिरासत में लेने का अनुरोध करूंगा।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana , Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD