Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मूँगी की फ़सल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का ऐलान

राज्य में फ़सलीय विभिन्नता को उत्साहित करने के उद्देश्य से लिया फैसला

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब में कृषि विभिन्नता को बड़ी स्तर पर बढ़ावा देने और बहुमूल्य कुदरती स्रोत पानी की अधिक से अधिक बचत करने के उद्देश्य से अहम फ़ैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मूँगी की फ़सल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदने का ऐलान किया है।मूँगी बीजने वाले किसानों को विश्वास दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मूँगी की फ़सल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खऱीदेगी परन्तु किसानों के लिए यह शर्त होगी कि उनको मूँगी की दाल काटने के बाद उसी खेत में धान की किस्म 126 या बासमती की फ़सल लगानी होगी क्योंकि यह दोनों फसलें पानी का कम उपभोग और थोड़े समय में तैयार होने वाली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह पहली बार हो रहा है कि कोई सरकार किसानों को मूँगी की पैदावार समर्थन मूल्य पर खरीदने का पक्का भरोसा दे रही हो। इससे किसानों को गेहूँ और धान के दरमियान एक अन्य फ़सल बीजने का मौका मिलेगा जिससे उनको आर्थिक तौर पर भी लाभ होगा।बताने योग्य है कि मूँगी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 रुपए प्रति क्विंटल है और पंजाब में मौजूदा साल में अब तक लगभग 77,000 एकड़ रकबा मूँगी की काश्त अधीन आ चुका है जबकि बीते वर्ष लगभग 50,000 एकड़ क्षेत्रफल इसकी काश्त अधीन था।मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार लाभदायक भाव पर बासमती की खरीद करेगी जिससे किसानों को किसी घाटे से बचाने के लिए मार्किट की कीमतों में स्थिरता को यकीनी बनाया जा सके।यहां यह भी जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने धान की सीधी बुवाई के रुझान को प्रफुल्लित करने के लिए सीधी बुवाई की तकनीक अपनाने वाले किसानों के लिए प्रति एकड़ 1500 रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया था जिससे भूजल के तेज़ी से गिर रहे स्तर को रोका जा सके।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD