WHO: भारत में कोरोना से 47लाख मौतें हुईं, राहुल गांधी बोले-विज्ञान झूठ नहीं बाेलता, PM बोलते हैं

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

WHO: भारत में कोरोना से 47लाख मौतें हुईं, राहुल गांधी बोले-विज्ञान झूठ नहीं बाेलता, PM बोलते हैं

Rahul Gandhi, Narendra Modi, WHO, Coronavirus, World Health Organisation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

कोरोनो की वजह से भारत ही क्या, पूरी दुनिया को जान-माल का इतना नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई में शायद सदियां लग सकती है। WHO ले अनुमान लगाया है कि भारत में कोरोना से 47 लाख मौतें हुई हैं। WHO को इस दावे के बाद अब देश में सियासत गर्मा गई है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर PM मोदी को आड़े हाथ लिया है। राहुल ने लिखा- PM नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं... विज्ञान झूठ नहीं बोलता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना से मौतों का सरकारी आंकड़ा 5,23,889 है। लेकिन WHO मान रहा है कि भारत में 47 लाख से ज्यादा मौतें कोविड से हुई हैं। WHO का अनुमान है कि पिछले दो वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने या तो कोरोना वायरस से या सेहत पर पड़े इसके प्रभाव के कारण जान गंवाई है। WHO का ये आंकड़ा दुनिया के दूसरे देशों द्वारा मुहैया कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 60 लाख मौत के दोगुने से अधिक है। इनमें से ज्यादातर मौतें दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और अमेरिका में हुईं हैं।  वहीं भारत में ये आंकड़ा 47 लाख है। ये संख्या आधिकारिक आंकड़ों से करीब 10 गुना ज्यादा है। WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयियस ने इस आंकड़े को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे देशों को सीखना चाहिए।  देशों को भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं में अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

देश में अब सियासत तेज है। विपक्ष सरकार को झूठा और आंकड़े छूपाने वाला बता रहा है। वहीं नीति आयोग का कहना है कि जब पहले से ही भारत के पास कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा मौजूद है तो हम WHO के मॉडल को क्यों माने, जहां पर सिर्फ अनुमान के मुताबिक आंकड़े जारी किए गए हों। वहीं एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी WHO द्वारा दारी किए गए आंकड़ों को गलत बताया है। उन्होंने कहा- भारत में जन्म-मृत्यु के आंकड़े दर्ज करने का बिलकुल सही तरीका है। भारत में इसके जरिए कोविड के अलावा हर तरह की मौत के आंकड़े दर्ज होते हैं। इन्हें गलत नहीं ठहराया जा सकता।

प्रियंका गांधी ने भी घेरा-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- कोविड त्रासदी के दौरान जब करोड़ों लोग अपने परिजनों के लिए ऑक्सीजन, दवाइयां व अस्पताल में बेड की गुहार लगा रहे थे, उस समय सरकार का सारा जोर आंकड़ों की बाजीगरी पर था। देशवासियों को पता लगना चाहिए कि आखिर सच्चाई क्या है? वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा विख्यात जर्नल लैंसेट ने भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 40 लाख से अधिक बताई थी। इसके बाद अब डब्ल्यूएचओ ने मरने वालों की संख्या 47 लाख से अधिक बताई है। दुनिया में कोविड से मरने वाला हर तीन में से एक व्यक्ति भारत का था। दुनिया की एजेंसियां कह रही हैं कि झूठा डेटा देने में दूसरे स्थान पर भारत है। भारत सरकार ने इस काम से भारत का सिर नीचा किया है। हम मांग करते हैं कि कोविड से मरने वाले हर व्यक्ति के परिवार को सरकार 4-4 लाख रुपए दें।

 

Tags: Rahul Gandhi , Narendra Modi , WHO , Coronavirus , World Health Organisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD