Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आज खुल गए केदारनाथ के कपाट, सात हजार यात्री बने इस पावन पर्व के साक्षी

Religious, Sri Kedarnath, Kedarnath, Rudraprayag, Holy Festival, Kedarnath Yatra 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले ही मुख्य पड़ाव स्थलों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। केदारनाथ धाम में भी यात्री बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को पहुंच गए हैं। शुक्रवार को कपाट खुलने के समय धाम में करीब सात हजार यात्री मौजूद रहे और इस पावन पल के साक्षी बने। इस दौरान भक्त तस्वीरों को कैमरे में कैद करते दिखे। वहीं धाम जय बाबा केदार के जयकारों के गूंजायमान हो उठा। वहीं गौरीकुंड, सोनप्रयाग व केदारनाथ में देश-विदेश के लगभग 15 हजार यात्री पहुंच चुके हैं। केदारनाथ यात्रा को लेकर भोले के भक्तों में भारी उत्साह है। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ही केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड व केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगी है। जबकि गौरीकुंड हाइवे पर जगह-जगह जाम लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोनप्रयाग में गौरीकुंड जाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के पांच किलोमीटर मार्ग के लिए शटल सेवा है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। केवल शटल वाहनों के माध्यम से ही यात्री गौरीकुंड पहुंचते हैं। गौरीकुंड में यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही, सभी होटल सुबह ही फुल हो चुके थे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पूरे दिन यात्रियों के केदारनाथ जाने का सिलसिला बना रहा। 

धाम में भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंच चुके हैं। पिछले दो वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा पर प्रतिबंध रहा, जबकि बाद में भी प्रतिबंध के साथ यात्रा शुरू हुई, जिससे काफी कम संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंचे। इस बार उम्मीद की जा रही अब तक के सभी रिकार्ड चारधाम यात्रा में आने वाले भक्तों की संख्या के टूट जाएंगे। केदारनाथ धाम समेत यात्रा पड़ावों में सभी होटल की बुकिंग 15 जून तक लगभग फुल हो चुकी है। हेली टिकट की बुकिंग भी फुल हो चुकी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भारी संख्या में दर्शनों के लिए भक्त पहुंचेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष केदारनाथ महेश बगवाड़ी ने कहा कि इस बार रिकार्ड यात्री आने की संभावना है। सभी व्यापारी काफी खुश है। उम्मीद लगाए हैं कि पिछले दो वर्षों में जो भारी आर्थिक नुकसान हुआ, उससे शायद इस बार निजात मिल जाए। व्यापार संघ अध्यक्ष केदारनाथ महेश बगवाड़ी ने कहा कि इस बार रिकार्ड यात्री आने की संभावना है। सभी व्यापारी काफी खुश है। उम्मीद लगाए हैं कि पिछले दो वर्षों में जो भारी आर्थिक नुकसान हुआ, उससे शायद इस बार निजात मिल जाए। रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड से रात्रि में वाहनों को मार्ग संकरा, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, आबादी वाले क्षेत्र के साथ साथ अन्य सांकेतिक व आदेशात्मक जानकारी प्राप्त हो सके।

 

Tags: Religious , Sri Kedarnath , Kedarnath , Rudraprayag , Holy Festival , Kedarnath Yatra 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD