लाउडस्पीकर मामला: हाईकोर्ट ने कहा- मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

लाउडस्पीकर मामला: हाईकोर्ट ने कहा- मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं

Loudspeaker Row, Allahabad, Raj Thackeray, Eid, Hindu, Muslim, Azan, Hindu Muslim Dispute
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

देश में लाउडस्पीकर का मुद्दा गरम है। एक ओर MNS पार्टी के चीफ राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मोर्चा खोला है वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार ने भी इसपर सख्त रुख अपनाया है। मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के योगी सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज करने के साथ ही कहा कि मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं है।

यह कहते हुए हाईकोर्ट ने बदायूं की नूरी मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति की मांग वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। इसको लेकर बदायूं के SDM ने मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न देने के उचित कारण भी बताए। यह आदेश न्यायमूर्ति वीके बिड़ला और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने इरफान की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। याची का कहना था कि एसडीएम बिसौली का आदेश अवैध है। इससे याची के मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाकर अजान पढ़ने के मूल अधिकारों व कानूनी अधिकार का हनन किया गया है। याची ने 20 अगस्त 21 को अर्जी दी थी, जिसे एसडीएम ने निरस्त कर दिया।

राज ठाकरे ने भी खोला है मोर्चा-

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के खिलाफ MNS चीफ  राज ठाकरे ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है। ठाकरे अजान के दौरान दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाने के फैसले पर अभी भी अड़े हुए हैं। राज ठाकरे का कहना है कि- लाउडस्पीकर पर अजान जारी रही तो हनुमान चालीसा भी जारी रहेगी। राज्य में कोई दंगे नहीं होने चाहिए और औरंगाबाद में भी जब मेरे भाषण के दौरान अजान सुनाई थी तो मैंने पुलिस से कहा कि इसे बंद करिए। कई जगह मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया। पुलिस पकड़ ले गई। मुझे समझ नहीं आ रहा कि जो नियम नहीं मान रहे हैं, उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। लेकिन, जो लोग नियम का पालन करवाने की कोशश कर रहे हैं उन्हें पकड़ा जा रहा है।

बाला साहेब ठाकरे का वीडियो भी शेयर किया था-

विवाद के बीच राज ठाकरे ने बाला साहेब का एक पुराना वीडियो शेयर किया था, इसमें बाला साहेब सरकार आने पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कह रहे थे। इस वीडियो में बाला साहेब कहते हैं, जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी उस समय रास्ते में हो रहे नमाज को बंद करवाएं बिना हम नहीं रहेंगे। लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे आएंगे।

 

Tags: Loudspeaker Row , Allahabad , Raj Thackeray , Eid , Hindu , Muslim , Azan , Hindu Muslim Dispute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD