Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

दिल्ली कप्तान के रूप में अच्छा कर रहे हैं पंत : सुरेश रैना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Delhi Capitals, Rishab Pant, Suresh Raina
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सुरेश रैना ने कहा कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 में दिल्ली के कप्तान के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन किसी को उनके रन ना बनाने से चिंतित नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह अपने फॉर्म पाने से बस एक कदम दूर हैं। आईपीएल 2022 के नौ मैचों में पंत ने 33.43 की औसत और 149.04 के अच्छे स्ट्राइक-रेट से 234 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम कोई अर्धशतक या शतक नहीं है। उनकी कप्तानी में दिल्ली चार जीत से आठ अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का मैच उन्हें अंक तालिका में ऊपर जाने और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी स्थिति को मजबूत करने का मौका देगा। रैना ने कहा, "पंत कप्तान के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कुलदीप यादव का बहुत अच्छा उपयोग किया है और अब वह दिल्ली के लिए मैच जीत रहे हैं। लेकिन पंत बल्ले से धमाल करने में असफल रहे हैं।

 वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और कोच रिकी पोंटिंग के साथ हैं। वह अपने फॉर्म से एक कदम दूर हैं। साथ ही, उनका मानना है कि दिल्ली कैपिटल एक अच्छी टीम की तरह नहीं खेल रही है। टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी और योगदान देना होगा।"रैना के विचारों से भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सहमति जताते हुए कहा है कि पंत को यह तय करना होगा कि आने वाले मैचों में बल्ले के साथ उनका दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत को यह तय करना होगा कि वह पूरे 20 ओवर खेलना चाहते हैं या वह एक विस्फोटक बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहते हैं। कप्तान पंत को टीम के हित में फैसला करना होगा। पंत में अकेले मैच जीताने की क्षमता है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है। इसलिए, मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में और एक बल्लेबाज के रूप में भी सफल होने का दबाव होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Delhi Capitals , Rishab Pant , Suresh Raina

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD