राजस्थान में फिर हिंसा: ईद मनाने के दौरान आपस में भिड़े मुसलमान.. जमकर हुई पत्थरबाजी

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजस्थान में फिर हिंसा: ईद मनाने के दौरान आपस में भिड़े मुसलमान.. जमकर हुई पत्थरबाजी

Crime News, Protest, Jodhpur, Rajasthan, Eid, Eid 2022
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

Jodhpur , 03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

राजस्थान में हालात ठीक नहीं हैं। हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। जोधपुर में ईद के दिन हुई हिंसा का शोर अभी थम भी नहीं पाया था कि अब प्रदेश के नागौर से बवाल की खबर आ गई। नागौर में ईद मनाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो गुट आपस में ही भिड़ गए।दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के नागौर में ईद मनाने के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।बताया जाता है कि घटना नागौर शहर के किदवई कॉलोनी की है।

घटना की सूचना पाकर नागौर शहर के कोतवाली थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। नागौर शहर कोतवाली पुलिस ने किदवई कॉलोनी पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और दोनों गुटों के लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।पुलिस, दोनों गुटों के लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है। दोनों ही पक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं। गौरतलब है कि नागौर की ये घटना ऐसे समय में हुई है जब जोधपुर में भी ईद को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। जोधपुर में झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर भड़की हिंसा में कई लोग घायल हो गए हैं। जोधपुर की घटना के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन पर आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान किया और गृह मंत्री, जोधपुर के प्रभारी मंत्री के साथ शीर्ष अधिकारियों को भी तत्काल जोधपुर जाने के निर्देश दिए।

जोधपुर मे भी हिंसा

जोधपुर के कई इलाकों में तलवारबाजी, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि कल रात को 4 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के विरोध में लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ करना शुरू कर दिया है। वहीं, शहर के कईं इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, सोमवार रात को झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग जालोरी गेट इलाके में जुटकर फिर से उपद्रव करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

 

Tags: Crime News , Protest , Jodhpur , Rajasthan , Eid , Eid 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD