Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी बीजा जा सकता परन्तु नफ़रत का बीज नहीं : भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर पर मालेरकोटला की ईदगाह में नमाज़ अदा करने मौके पर की शिरकत, राज्य के लोगों को दी बधाईयां. कहा, मालेरकोटला के सर्वपक्ष्ांय विकास को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Malerkotla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

राज्य की अमन-शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे समाज विरोधी तत्त्वों को सख़्त चेतावनी देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी बीजा जा सकता है परन्तु नफ़रत के बीज नहीं। राज्य के लोगों में मज़बूत सामाजिक सांझ को कमज़ोर करने की अपवित्र कोशिशों में शामिल किसी भी व्यक्ति को सरकार बखशेगी नहीं। ईद-उल-फितर के शुभ मौके पर स्थानीय ईदगाह में नमाज़ अदा करने के मौके पर शिरकत करने के बाद भरवें इकट्ठ को संबोधन करते हुये भगवंत मान ने कहा कि ईद एक ऐसा त्योहार है जो हमें दूसरों के दुख-सुख का एहसास करवाता है और यह पवित्र त्योहार भाईचारक सांझ, शांति और सदभावना का प्रतीक है।

मालेरकोटला के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि नये बने जिले में ज़रुरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने मालेरकोटला को सिर्फ़ जिले का दर्जा दिया था परन्तु इसको सही अर्थों में ज़िला बनाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि वह मालेरकोटला की ज़रूरतों से अच्छी तहर अवगत हैं और जिले में शिक्षा और सेहत के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जायेगी। स्थानीय विधायक मुहम्मद जमील उर रहमान की तरफ से उठाई माँगों को मानते हुए भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि इस ऐतिहासिक शहर को तब तक फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी जब तक समूचे विकास कार्य इसके निवासियों की तसल्ली अनुसार मुकम्मल नहीं हो जाते।

राज्य की छिन चुकी शान को फिर हासिल करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने 46 दिनों के दौरान नौजवानों के लिए रोज़गार के बड़े मौके पैदा करने के साथ-साथ साफ़-सुथरा और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के लिए उनकी सरकार की पहलकदमियों को देखा है। इस दौरान जहाँ भ्रष्टाचार का ख़ात्मा हुआ है, वहीं सरकारी ज़मीनों को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाने के लिए सफल मुहिम चलाई गई है। आप सरकार को कारगुज़ारी के लिए लोगों को कुछ और समय देने की अपील करते हुये मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों के साथ किये हर वायदे को पूरा कर रही है और उनकी कैबिनेट ने पहले ही अलग-अलग सरकारी विभागों में खाली पड़े 26,454 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम को मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने पूर्व विधायकों को सिर्फ़ एक ही पैनशन देने के लिए एक्ट में संशोधन करने की मंज़ूरी दी। उन्होंने कहा कि ‘आप ’ सरकार सरकारी खजाने में से एक-एक पैसा लोगों की भलाई के लिए ख़र्च करने के लिए वचनबद्ध है। पिछली सरकारों की तरफ से अपने राजनैतिक विरोधियों के विरुद्ध झूठे केस दर्ज करने की रिवायत को तोड़ने का भरोसा देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य के साधनों को बेरहमी से लूटने के इलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, “यह लोग कई सालों से राज को लूटने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं। परन्तु अब लोगों की अपनी सरकार है। लुटेरों से ब्याज समेत पैसे वापिस लिए जाएंगे।“

इससे पहले मालेरकोटला के विधायक मुहम्मद जमील उर रहमान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और ज़िला मालेरकोटला की लंबे समय से लटकती आ रही माँगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। इस मौके पर दूसरों के इलावा जसवंत सिंह गज्जणमाजरा विधायक अमरगढ़, मुफ्ती-ऐ-आज़म हज़रत मौलाना मुफ्ती इरतका उल हँसन कंधलवी, मुहम्मद असलम बची, रवि भगत मुख्यमंत्री पंजाब के विशेष प्रमुख सचिव, मुखविन्दर सिंह छीना आईजी पंजाब पुलिस, जतिन्दर जोरवाल डिप्टी कमिशनर, अलका मीना सीनियर पुलिस कप्तान, सुखप्रीत सिंह सिद्धू अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD