Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ए.जी.टी.एफ. की तरफ से बठिंडा से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा आधारित गोल्डी बराड़ के 3 नज़दीकी साथी गिरफ्तार

4 पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद, पंजाब पुलिस की तरफ से उक्त 3 गिरफ्तारियों से मालवे के प्रसिद्ध कारोबारी पर होने वाले हमले की साजिश टलीः डीआईजी भुल्लर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Anti-Gangster Task Force, AGTF, Lawrence Bishnoi, Goldy Brar, Bathinda, Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/बठिंडा , 01 May 2022

Last updated on: May 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने रविवार को बठिंडा से ज़ेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कैनेडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तीन नज़दीकी साथियों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता दर्ज की है।गिरफ्तार किये मुलजिम की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ सचिन निवासी गाँव चरेवान ज़िला श्री मुक्तसर साहिब, हिम्मतवीर सिंह गिल निवासी गाँव झोरड़ ज़िला श्री मुक्तसर साहिब और श्री मुक्तसर साहिब के गाँव चक्क दुहे वाला के बलकरन उर्फ विक्की के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो .30 कैलिबर पिस्तौल, दो .32 कैलिबर के पिस्तौल समेत 20 कारतूस और एक सफ़ेद रंग की आई 20 कार भी बरामद की है।ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने हाल ही में गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्यवाही को तेज़ी लाने के लिए डीजीपी पंजाब वी.के भावरा की निगरानी में एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व वाली एक एजीटीएफ का गठन किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी.आई.जी .(एजीटीएफ) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख़्ता सूचना के आधार पर बठिंडा से एजीटीएफ की टीम ने तीन मुलजिमों को काबू किया है, जो कि मालवा क्षेत्र के एक प्रसिद्ध व्यापारी से पैसे वसूलने के लिए उस पर हमला करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इन मुलजिमों की गिरफ्तारी से एक सनसनीखेज़ वारदात को टालने में कामयाबी मिली है।डीआईजी भुल्लर ने बताया कि तीनों मुलजिम अपराधिक पृष्टभूमि वाले हैं। सचिन और हिम्मतवीर पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा और दिल्ली में नशा तस्करी और नाजायज हथियारों की तस्करी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह गिरोह के लिए दूसरे राज्यों से हथियार मंगवा कर अपने साथियों को पहुँचाते थे जिससे टारगेट कीलिंग को अंजाम दिया जा सके।डीआईजी ने कहा कि कैनेडियन आधारित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देशों पर वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (ऐन.सी.आर.) के भगौड़े गैंगस्टरों को ठिकाने उपलब्ध करवाते थे।उन्होंने आगे कहा “हाल ही में स्पैशल सैल दिल्ली की काउन्टर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक वांटेड गैंगस्टर शाहरुख को गिरफ्तार किया है, जिसको सचिन और उसके साथियों द्वारा पंजाब में ठिकाना मुहैया करवाया गया था।“ज़िक्रयोग्य है कि थाना सिविल लाईन बठिंडा में हथियार एक्ट की धाराओं 25 (7) और (8) के अंतर्गत तारीख़ 01-05-2022 को एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अगली जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Anti-Gangster Task Force , AGTF , Lawrence Bishnoi , Goldy Brar , Bathinda , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD