Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

वैट और जीएसटी के सभी बकाया केस जून के अंत तक निपटाए जाएँ: कराधान आयुक्त ने अधिकारियों से कहा

के.के. यादव द्वारा फर्जी फर्मों पर नकेल कसने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान

Punjab Admin, Kamal Kishor Yadav, GST Bhawan, Taxation Commissioner, Jalandhar, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/लुधियाना , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के कराधान आयुक्त श्री कमल किशोर यादव ने आज टैक्स (कर) अधिकारियों को वैट और जीएसटी के बकाया पड़े सभी मामलों को जून के अंत तक निपटाने के निर्देश दिए हैं।आज यहाँ जीएसटी भवन में कराधान अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि राज्य भर के व्यापारियों को अपेक्षित राहत देना समय की प्रमुख आवश्यकता है। श्री यादव ने कहा कि अधिकारी वैट और जीएसटी के बकाया मामलों का निपटारा करने और हर सप्ताह निजी तौर पर इस काम की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कराधान आयुक्त ने आगे ऐलान किया कि विभाग जल्द ही राज्य में फर्जी फर्मों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी फर्जी फर्म जो अवैध ढंग से टैक्स चोरी करने की कोशिश करती है, उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा। श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी फर्जी फर्म के संचालन के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा।

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएगा कि आकलन के मामले सितम्बर के अंत तक मुकम्मल हो जाएँ। उन्होंने कहा कि अधिकारी वित्तीय वर्ष के अंत तक इंतज़ार ना करें, बल्कि बारीकी से अध्ययन करके सितम्बर के अंत तक इस कार्य को पूरा करें। श्री यादव ने कहा कि विभाग द्वारा जल्द ही प्रत्येक अधिकारी द्वारा अपने आकलन पूरे करने के लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।कराधान आयुक्त ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के दौरे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक ओर विभाग को ज़मीनी हकीकतों से अवगत करवाने और दूसरी ओर टैक्स से सम्बन्धित मामलों को सुचारू बनाने में मदद करेगा। श्री यादव ने कहा कि जांच करना प्रत्येक अधिकारी के लिए ज़रूरी है और इस सम्बन्धी विभाग के आदेशों की पालना की जाए।कराधान आयुक्त ने यह भी कहा कि डीम्ड अपरूवल आर.सीज़ के लिए भी निरीक्षण की कार्यवाही में तेज़ी लाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फील्ड निरीक्षण करने में अधिकारियों की कोताही का सख़्त नोटिस लिया जाएगा। 

श्री यादव ने कहा कि गलती करने वाले अधिकारियों के खि़लाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने समेत सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।कराधान आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने से सरकारी खज़ाने को भारी नुकसान होता है, जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभाग द्वारा अब सभी टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। श्री यादव ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी टैक्स चोरी करने वाला सरकार के शिकंजे से बचकर ना निकले।कराधान आयुक्त ने टैक्स की बकाया राशि की जल्द वसूली पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी डिफॉल्टरों से बकाए की वसूली के लिए बड़े स्तर पर रिक्वरी अभियान शुरू करें। श्री यादव ने कहा कि राज्य में टैक्स की वसूली को बढ़ाना समय की प्रमुख माँग है।अधिकारियों द्वारा टैक्स सुधारों के लिए दिए गए नए विचारों/सुझावों का स्वागत करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि टैक्स सुधारों के लिए नई पहल की जानी चाहीए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग राज्य स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नए विचारों को अपनाएगा। 

श्री यादव ने यह भी कहा कि विभाग राज्य में टैक्स वसूली को और बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ना करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध ढंग से सेवाएं मुहैया करवाई जाएँ। श्री यादव ने यह भी कहा कि विभाग टैक्स वसूली और सेवाएं देने में एक नया मापदंड स्थापित करेगा।कराधान आयुक्त ने समूह व्यापारियों को भी अपील की कि वह अपना बकाया टैक्स सरकार को जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि इस टैक्स का प्रयोग उचित ढंग से राज्य में विकास कार्यों के लिए किया जाता है, जिस कारण टैक्स अदा करने वाले इस विकास का हिस्सा बनते हैं। श्री यादव ने यह भी कहा कि करदाताओं के सहयोग के बिना राज्य के विकास का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।इस मौके पर अतिरिक्त कमिश्नर श्रीमती ब्रह्मनीत कौर और श्री रवनीत सिंह खुराना, डिप्टी आबकारी और कराधान आयुक्त श्री परमजीत सिंह और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Kamal Kishor Yadav , GST Bhawan , Taxation Commissioner , Jalandhar , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD