Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब, वेब-पोर्टल ‘‘ cybercrime.punjabpolice.gov.in’’ के माध्यम से साईबर अपराध और धोखाधड़ी की रिपोर्ट करो: डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा

Viresh Kumar Bhawra, VK Bhawra, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

पुलिस महानिदेशक कार्यालय (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा ने आज नागरिकों की सुविधा के लिए एक इंटरफेस मल्टीफंक्शनल वेब-पोर्टल ‘‘ cybercrime.punjabpolice.gov.in’’ लॉन्च किया, जिससे हर किस्म की साईबर धोखाधड़ी और अपराधों की तुरंत रिपोर्ट की जा सके।डी.जी.पी. द्वारा डी.आई.जी. स्टेट साईबर क्राइम नीलांबरी जगदले और डी.एस.पी. साईबर क्राइम समरपाल सिंह की उपस्थिति में वेब-पोर्टल लॉन्च करने के उपरांत साईबर क्राइम डिविजऩ की समूची टीम को यह पोर्टल विकसित करने के लिए बधाई दी, जिस पर साईबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए कोई भी व्यक्ति आसानी से पहुँच कर सकता है।नए प्रयोक्ताओं के लिए इस वेब-पोर्टल तक पहुँच को और आसान बनाने के लिए इस वेब-पोर्टल में पंजाबी भाषा में एक जानकारी वाली वीडियो दी गई है, जिसमें इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई है और प्रयोक्ताओं को किसी भी किस्म के साईबर अपराध के बारे में शिकायत दर्ज करने संबंधी मार्गदर्शन किया गया है। जब भी उपभोक्ता वेब-पोर्टल खोलता है तो स्क्रीन पर यह वीडियो सामने आ जाती है।

डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने कहा कि हर तरह के साईबर अपराध और साईबर वित्तीय धोखाधड़ी सम्बन्धी मामला दर्ज करने के अलावा उपभोक्ता इस पोर्टल का प्रयोग कर अपनी शिकायत की स्थिति को भी ट्रैक कर सकता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में गुप्त रूप में शिकायत दर्ज करवाने का विकल्प भी दिया गया है।उन्होंने कहा कि यह वेब-पोर्टल साईबर माध्यमों के द्वारा की गई किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए सीधे ‘1930’ पर कॉल करने का विकल्प भी देता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति स्टेट साईबर क्राइम थानों में दर्ज फस्र्ट इनफर्मेशन रिपोर्टों (एफ.आई.आरज़) को भी डाउनलोड कर सकता है।अधिक जानकारी देते हुए डी.आई.जी. नीलांबरी ने कहा कि उपभोक्ता इस वेब-पोर्टल के द्वारा भारत सरकार के ट्विटर हैंडल साईबर दोस्त से भी संपर्क कर सकते हैं, जो साईबर अपराधों के बारे में जानकारी अपडेट्स और अलर्ट प्रदान करता है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस पोर्टल में साईबर सेफ नामक एक विशेषता भी है जिसका प्रयोग कर उपभोक्ता वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए किसी भी किस्म का लेन-देन करने से पहले यू.पी.आई. या खाता नंबर की पुष्टी कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि यह पोर्टल भारत सरकार की महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साईबर क्राइम की रोकथाम (सी.सी.पी.डब्ल्यू.सी.) योजना से भी जुड़ा हुआ है, जो महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले साईबर अपराधों से निपटने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर इस विशेषता का प्रयोग करते हुए कोई भी व्यक्ति महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को रिपोर्ट कर सकता है।गौरतलब है कि वेब-पोर्टल में प्रेस-नोट और अलर्ट सैक्शन प्रयोक्ताओं को साईबर क्राइम डिवीजऩ की ओर से नवीनतम जानकारी, नई पहल और अपडेट्स के बारे में जानकारी देने में मदद करेंगे।

 

Tags: Viresh Kumar Bhawra , VK Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD