Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री द्वारा धान के सीजन के दौरान किसानों के लिए बिजली की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति की माँग

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह के साथ की मुलाकात

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Raj Kumar Singh, R.K. Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से धान के आगामी सीजन के मद्देनजऱ पंजाब के लिए बिजली की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित बनाने की माँग की।मुख्यमंत्री ने आज यहाँ केंद्रीय मंत्री के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात करते हुए उनको धान के आगामी सीजन के मद्देनजऱ राज्य के लिए बिजली की आवश्यकता के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब लम्बे समय से देश का अन्नदाता रहा है, क्योंकि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। मान ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि राज्य के किसानों को धान की फ़सल पैदा कर देश के खाद्य उत्पादन में योगदान देने के लिए धान के सीजन के दौरान बिजली की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने आर.के. सिंह को बताया कि धान के सीजन के मद्देनजऱ किसानों के लिए बिजली की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित बनाना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पंजाब का वैध अधिकार है जिसने देश की अनाज ज़रूरतों की पूर्ति की है। भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि पंजाब सरकार किसानों को गेहूँ-धान के चक्र से निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को लाभदायक उद्यम बनाना समय की माँग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए किसानों समेत सभी हितधारकों के साथ पहले ही विस्तारपूर्वक बातचीत कर रही है। स. मान ने आशा अभिव्यक्त की कि राज्य सरकार के सम्मिलित प्रयास जल्द ही फलीभूत होंगे।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की जायज़ माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए. वेणु प्रसाद, पंजाब भवन की प्रमुख रेजिड़ेंट कमिश्नर श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Raj Kumar Singh , R.K. Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD