जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी फरीद को कोलकाता से दबोचा.,लगातार ठिकाने बदल रहा था

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी फरीद को कोलकाता से दबोचा.,लगातार ठिकाने बदल रहा था

फरीद जहांगीरपुरी हिंसा का घोषित अपराधी है। जहांगीरपुरी में जिस वक्त पथराव हुआ, इस आरोपी ने भीड़ को उकसाया और अफवाह फैलाई। वहीं दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 28 Apr 2022

Last updated on: Apr 28, 2022, 00:00 IST

हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगरीपुरी में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अहम गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोपी फरीद उर्फ नीटू को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। फरीद जहांगीरपुरी हिंसा का घोषित अपराधी है। जहांगीरपुरी में जिस वक्त पथराव हुआ, इस आरोपी ने भीड़ को उकसाया और अफवाह फैलाई। वहीं दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शख्स रिश्ते में भाई हैं और इनका सीधा तालुक मुख्य आरोपी अंसार से था। 

गिरफ्तार इन आरोपियों के नाम जफर और बाबुद्दीन है। इन दोनों पर हिंसा वाले दिन शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर कांच की बोतलों से हमला करने का आरोप है साथ ही ये तलवार भी लहराते दिखाई दिए थे। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में इन दोनों का काफी रोल था। दोनों भाइयों की अंसार से अच्छी जान पहचान थी और लगातार संपर्क में रहते थे। 


पुलिस इन दोनों आरोपियों से बेहद गंभीरता से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, इस पूरे हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक कुछ 28 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो वहीं 3 नाबालिग को भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के पास इन 28 बालिग में से अंसार समेत 9 आरोपी हैं जिनसे वो पूछताछ कर और अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

जहांगीरपुरी हिंसा में मुख्य आरोपी बनाए गए अंसार की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे सामने आई थी। किसी तस्वीर में अंसार के हाथ में नोटों की गड्डी है तो किसी तस्वीर में उसने सोने की चेन और हाथों में सोने की अंगूठियां पहन रखी है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद पथराव किया गया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद हुई हिंसा में आम नागरिक और कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे।

क्या है जहांगीरपुरी मामला- 

जहांगीरपुरी में शनिवार को यानी हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस ने संदेह जताया कि बवाल के दौरान फायारिंग की गई। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि उपद्रवी भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए। सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

सभी गलत धंधे करता है अंसार

लोगों की माने तो अंसार कबाड़ी का काम करता है। जहांगीरपुरी में उसका 5 मंजिला घर है। अंसार पर पुलिस के डोजियर में कहा गया है कि वह इलाके में अवैध शराब और जुआ रैकेट चलाता है। अंसार को पुलिस कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। 2013 में उसे नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


 

Tags: jahangirpuri , violence , delhi police , kolkata , fareed , neetu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD