Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मध्यप्रदेश में बिजली संकट, सरकार झूठे आंकड़ों के सहारे : कमल नाथ

Kamal Nath, Indian National Congress, All India Congress Committee, Congress National, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 27 Apr 2022

Last updated on: Apr 27, 2022, 00:00 IST

मध्यप्रदेश में गहराते बिजली संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती जारी है और सरकार झूठे आंकड़े परोसने में लगी है। कमल नाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में दिन-प्रतिदिन बिजली का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति भयावह होती जा रही है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती जारी है। उन्होंने आगे कहा, कई-कई घंटे बिजली गायब है, जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में जनता परेशान हो रही है, पानी का भी संकट गहराता जा रहा है।

बिजली संयंत्रों के सामने आ रहे कोयला संकट का जिक्र करते हुए कमल नाथ ने कहा, प्रदेश में कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार सच्चाई स्वीकारने को तैयार नहीं है। अभी भी झूठे आंकड़े पेश कर बिजली संकट, जल संकट और कोयले के संकट को नकारा जा रहा है। कमल नाथ ने सरकार से राहत देने वाले कदम उठाने का जिक्र करते हुए कहा, सरकार इस दिशा में तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान करे और प्रदेश की जनता को कोयला संकट, बिजली की मांग व आपूर्ति एवं जलसंकट पर वास्तविकता व सच्चाई बताये।

 

Tags: Kamal Nath , Indian National Congress , All India Congress Committee , Congress National , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD