Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

लिवरपूल ने एवर्टन के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की

Sports News, Football, Football Player, Liverpool, Everton
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए लिवरपूल और एवर्टन के मुकाबले में लिवरपूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। हालांकि, मैच के दौरान रेफरी के फैसलों पर प्रशंसक काफी नाराज दिखे। लिवरपूल के घरेलू मैदान एन्फील्ड में हुए मुकाबले में एंर्डयू रॉबर्ट्सन और दिवोक ओरिगी ने लिवरपूल के लिए गोल किए, लेकिन एवर्टन के फैंस की मानें तो रेफरी ने होम टीम के पक्ष में फैसले दिए जिस कारण एवर्टन मैच गंवा बैठी।हाफ टाइम से ठीक पहले लिवरपूल के सादियों माने एवर्टन के दो खिलाड़ियों एलान और मेसन होलगेट पर हाथ उठाते दिखे, लेकिन रेफरी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

एवर्टन के मैनेजर और पूर्व प्रोफेशनल फुटबॉलर फ्रैंक लैम्पार्ड ने रैफरी के फैसलों की मैच के बाद जमकर आलोचना की। दूसरे हाफ के दौरान एक मौके पर एवर्टन के एंथनी गोर्डन बॉक्स के अंदर नीचे गिरते हुए दिखे और लिवरपूल के जोल मैटिप के कारण ऐसा हुआ। लेकिन एवर्टन के खिलाड़ियों के अपील करने के बाद भी रेफरी ने स्पॉट किक देने से इनकार कर दिया। बहरहाल, जीत के साथ लिवरपूल के 33 मैचों में 79 अंक है और वो मैनचेस्टर सिटी के पीछे लीग टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं एवर्टन की टीम 32 मैचों से सिर्फ 29 अंक लेकर 18वें नंबर पर है। वहीं दूसरी ओर, लीसेस्टर सिटी और एस्टन विला के बीच 0-0 से मैच ड्रॉ रहा।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Liverpool , Everton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD