Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इराक में हमलों में 2 की मौत, 7 घायल

Crime News, Crime News World, 2 killed, Seven Injured, Attacks, Baghdad, Iraq
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बगदाद , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में दो अलग-अलग हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार को हुआ। दियाला की प्रांतीय पुलिस के अधिकारी अला अल-सादी ने सिन्हुआ को बताया कि इराकी राजधानी बगदाद से लगभग 165 किलोमीटर उत्तर पूर्व में खानकिन शहर के पास एक गांव में एक कार के पास सड़क किनारे धमाका हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। अल-सादी ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल को घेर लिया और क्षेत्र में हमलावरों की तलाश की।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के आतंकवादियों ने खानकिन के पास एक अन्य गांव के बाहर इराकी सेना की चौकियों पर हमला किया, जिसमें संघर्ष के दौरान 4 इराकी सैनिक घायल हो गए। पिछले कुछ महीनों में इराकी सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों की तीव्र गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उनके खिलाफ घातक हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक, 2017 में इराकी बलों द्वारा आईएस को हराने के बाद इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। फिर भी आईएस शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में फैल गए हैं, वहां सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।

 

Tags: Crime News , Crime News World , 2 killed , Seven Injured , Attacks , Baghdad , Iraq

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD