Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कपूरथला पुलिस का 'समाधान' लोगों के लिए सिंगल प्वाइंट सुविधा केंद्र के तौर पर उभरा

लोगों को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह सेवाएं प्रदान कर रही है एसएसपी की ये नई पहल

Senior Superintendent of Police, Harish Dayama, Samaadhan helpline, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

लोगों को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए ज़िला पुलिस कपूरथला की तरफ से शुरू किया गया 'समाधन' लोगों के लिए पुलिस विभाग से संबंधित कामकाज के लिए आने वाले लोगों के लिए एक सिंगल प्वाइंट सुविधा केंद्र के तौर पर उभरकर सामने आया है। यह अनूठी पहलकदमी एसएसपी कपूरथला हरीश दायामा की है जोकि ‘समाधान हेल्पलाइन' और 'समाधान केंद्र' का सुमेल है। समाधान हेल्पलाइन लोगों को पुलिस विभाग के पास उनकी लम्बित शिकायतें और सवालों के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है। कोई भी व्यक्ति दफ़्तरा समय दौरान हेल्पलाइन नंबरों 9041922168 और 01822 -292006 पर कॉल कर सकता है और अपनी लंबित शिकायतों इत्यादि की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह हेल्पलाइन एक नागरिक को पुलिस थानों या पुलिस उच्चाअधिकारियों कार्यालयों में समय बर्बाद किए बगैर इन नंबरों को डायल करके, निर्विघ्न और निर्विघ्न तरीके के साथ अपनी लम्बित शिकायतों की स्थिति का लाभ लेने के योग्य बनाती है।

इसी तरह समाधान केंद्र बिना किसी मध्यस्थ की मदद से केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को सीधे तौर पर पुलिस की मदद लेने में मदद करता है। समाधान केंद्र पर कोई भी व्यक्ति प्रवेश के दौरान सिर्फ़ एक टोकन प्राप्त करके पुलिस के पास पहुंच सकता है, जिसके बाद उसे एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी द्वारा विशेष तौर पर बनाऐ गए हेल्प डैस्क के लिए निर्देशित किया जाता है। इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी व्यक्ति की शिकायत सुनता है और फिर अलग-अलग अपराधों से संबंधित कार्रवाई के लिए यहां स्थापित दूसरे हेल्प डेस्कों पर संबंधित शिकायतकर्ता का तालमेल करवाया जाता है। इसके बाद सम्बन्धित हेल्प डेस्क से एक पुलिस मुलाजिम जिसको सहायता अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है,  शिकायतकर्ता को उचित कार्रवाई के लिए सम्बन्धित उच्च अधिकारी (डीएसपी और इससे उपर) के पास ले जाता है। यह व्यवस्था बिना किसी असुविधा के पीड़ित लोगों की मौके पर सुनवाई और हल करने के योग्य बनाती है। शिकायतकर्त्ता 15 -20 मिनटों के अंदर सारी प्रक्रिया से फ़ारिग हो जाता है जिसके बाद उसको उसकी मुलाकात की तारीख़, शिकायत और भविष्य की सुनवाई, यदि कोई हो, की जानकारी वाली एक रसीद दी जाती है।

इस तरह समाधान विधि नागरिकों को किसी पर निर्भर किए बिना अपनी समस्याओं का निपटारा करने के योग्य बनाती है। समाधान इस तरह लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करके उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करता है। अपनी किस्म की यह पहली पहलकदमी लोगों को पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह पुलिसिंग यकीनी बनाकर उन को बड़ी राहत देती है। इस दौरान एसएसपी हरीश दायामा ने कहा कि कपूरथला पुलिस जिले के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि 'समाधान ’ योजना एक नागरिक केंद्रित पहलकदमी है जो कि इस उद्देश्य को साकार करने की तरफ एक कदम है। लोगों के सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कपूरथला को अपराध मुक्त ज़िला बनाने के लिए जनता को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और पुलिस की मदद करनी चाहिए।

 

Tags: Senior Superintendent of Police , Harish Dayama , Samaadhan helpline , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD