Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

PM मोदी से मिले PM बोरिस: बोले- माय फ्रेंड नरेंद्र, मुझे लग रहा है मैं सचिन और अमिताभ बच्चन हूं

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन जॉनसन ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Trending Topics, Russia, Luhansk, Donetsk, Ukraine, North Atlantic Treaty Organisation, War, Russia vs Ukraine, Russia Ukraine war, Vladimir Putin, Ukraine Russia Crisis, Ukrain, Russia Ukraine Conflict, Ukrainian, Donetsk Peoples Republic, DPR, Luhansk Peoples Republic, LPR, Kiev, Volodymyr Zelensky, Ukraine crisis, President of Ukraine Volodymyr Zelensky
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन जॉनसन ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  PM नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह भारत में मिले सम्मान से बहुत खुश नजर आए और अपनी खुशी को छिपा नहीं पाए। उन्होंने कहा- मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे में सचिन तेंदुलकर या अमिताभ बच्चन हूं। मैं इस ग्रैंड वेलकम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं। 

मीडिया को संबोधित करते हुए PM बोरिस ने  कहा, माय फ्रेंड नरेंद्र, माय खास दोस्त। मेरी गुजरात में शानदार अगवानी हुई। मुझे सचिन तेंदुलकर जैसा अहसास हुआ। मुझे लगा जैसे मेरा चेहरा अमिताभ बच्चन की तरह हर जगह मौजूद है। ब्रिटिश पीएम ने कहा कि, आज हमारे बीच शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है। शुक्रवार को जॉनसन और मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों की समीक्षा की। इस दौरान दोनों के बीच स्ट्रैटजिक डिफेंस, डिप्लोमेसी और इकोनॉमिक पार्टनरशिप पर चर्चा हुई। हिंद और प्रशांत महासागर में चीन की चुनौती के मद्देनजर सुरक्षा सहयोग भी बातचीत का अहम हिस्सा था।

जॉनसन ने भारत में शानदार स्वागत के लिए सबसे पहले मोदी का शुक्रिया अदा किया। कहा- बेहतरीन स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों का शुक्रिया। जब मैं यहां पहुंचा तो लगा जैसे मैं सचिन तेंदुलकर हूं। फिर चारों तरफ लगे होर्डिंग्स को देखकर लगा जैसे मैं अमिताभ बच्चन हूं। मोदी वैसे भी मेरे खास दोस्त हैं।

गुरुवार का दिन गुजरात में गुजारने वाले जॉनसन ने वहां के लोगों को भी धन्यवाद दिया। बोरिस ने कहा- गुजरात के लोगों ने मेरा तहे दिल से स्वागत किया। इसे मैं जिंदगीभर नहीं भूलूंगा। इसके पहले मैंने दुनिया में कभी इस तरह का ग्रैंड वेलकम नहीं देखा था। गुजरात के लोगों का दिल से शुक्रिया। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉनसन शुक्रवार को महात्मा गांधी के समाधिस्थल राजघाट भी गए। यहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। एयरपोर्ट पर उन्हें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रिसीव किया। इससे पहले जॉनसन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक्सपेंडिंग पार्टनरशिप और इंडो-यूके रोडमैप 2030 को लागू करने पर चर्चा हुई।

 

Tags: boris johnson , india , prime minister , narendra modi , delhi , gujrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD