Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला के दो साथी एम.पी.-5 गन और 44 जिंदा कारतूसों समेत काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/अमृतसर , 18 Apr 2022

Last updated on: Apr 18, 2022, 00:00 IST

राज्य की अमन-शांति को भंग करने के लिए विदेश आधारित देश विरोधी तत्त्वों की संभावित कोशिशों को नाकाम करते हुये पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग ने आज भगौड़े गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के दो नज़दीकी साथियों को गिरफ़्तार किया है।गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान हरश कुमार और उसके साथी राघव, दोनों कोट इसे खां ज़िला मोगा के निवासी हैं, के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से 44 जिंदा कारतूसों समेत विदेशी एमपी-5 गन भी बरामद की है।अन्य विवरण देते हुये डीजीपी पंजाब वी.के. भावरा ने बताया कि ख़ुफ़िया एजेंसी के नेतृत्व में स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर की टीम ने दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है।उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान हरश ने खुलासा किया कि वह मोगा के गाँव शादीवाला के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के द्वारा अर्श डल्ला के संपर्क में आया था, जिसको मोगा पुलिस ने जनवरी 2022 में हथ गोलों और हथियारों की खेप समेत गिरफ़्तार किया था।

डीजीपी ने बताया कि गोपी की गिरफ़्तारी के बाद, अर्श डल्ला ने ऐनक्रिपटड ऐपस के द्वारा हरश कुमार के साथ संपर्क बनाया और उसको अपने लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे बताया कि अर्श डल्ला ने कम से कम दो मौकों पर हरश कुमार को फंड भी भेजे थे। उन्होंने बताया कि मौजूदा खेप का प्रबंध भी अर्श डल्ला की तरफ से किया गया है।ए.आई.जी. एस.एस.ओ.सी. अमृतसर सुखमिन्दर मान ने बताया कि किस ढंग से मुलजिमों ने हथियार प्राप्त किये हैं और यह हथियार उन तक पहुँचाने के मकसद संबंधी पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है।इसी दौरान, इस सम्बन्धी स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल, अमृतसर में सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और दोनों मुलजिमों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जायेगा। इस मामले में अर्श डल्ला को भी नामज़द किया गया है।

अर्श डल्ला कौन है?

सक्रिय गैंगस्टर से आतंकवादी बना अर्श डल्ला मोगा का निवासी है और अब कनाडा में रहता है। वह पिछले समय से कई गैंगस्टर और आतंकवाद से सम्बन्धित गतिविधियों में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस ने पहले ही अर्श डल्ला के कई मॉड्यूलों का पर्दाफाश करके उसके नज़दीकी साथियों को गिरफ़्तार किया है और उनके पास से आई.ई.डीज़, हथ गोले और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पंजाब पुलिस की तरफ से उसे काबू करने के लिए उचित स्तर पर ठोस यत्न किये जा रहे हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD