Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तुर्की ने वाईपीजी के एक वरिष्ठ अधिकारी, 13 लड़ाकों को मार गिराया

Crime News World, Crime News, Turkey, Ankara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंकारा , 18 Apr 2022

Last updated on: Apr 18, 2022, 00:00 IST

तुर्की के सुरक्षा बलों ने उत्तरी सीरिया में कुर्द मिलिशिया पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के एक वरिष्ठ अधिकारी और 13 लड़ाकों को मार गिराया है। ये जानकारी तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट किया, वाईपीजी सदस्यों को मार दिया गया, जब उन्होंने उत्तरी सीरिया में तुर्की के ऑपरेशन पीस स्प्रिंग जोन में घुसपैठ करने की कोशिश की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, तुर्की की खुफिया एजेंसियों ने सीरियाई प्रांत हसाका के अल-दरबासियाहशहर में एक ऑपरेशन में वाईपीजी के एक वरिष्ठ व्यक्ति मेहमत आयदीन को मार डाला। सीरिया में आयदीन पिछले वर्षों में तुर्की क्षेत्र के भीतर गैरकानूनी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के रैंकों में सक्रिय था। 

अंकारा वाईपीजी को पीकेके की सीरियाई शाखा के रूप में देखता है। तुर्की की सेना और वाईपीजी सदस्य अक्सर सीरियाई सीमा पर गोलीबारी करते हैं, जबकि जनवरी की शुरूआत से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है क्योंकि कुर्द आतंकवादियों द्वारा हमले में 3 तुर्की सैनिकों की मौत हो गई। तुर्की सेना ने 2016 में ऑपरेशन यूफेट्र्स शील्ड, 2018 में ऑपरेशन ओलिव ब्रांच, 2019 में ऑपरेशन पीस स्प्रिंग और उत्तरी सीरिया में 2020 में ऑपरेशन स्प्रिंग शील्ड लॉन्च किया। तुर्की के अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन का उद्देश्य तुर्की के खिलाफ खतरों को खत्म करना और एक सुरक्षित क्षेत्र प्रदान करना है, जो सीरियाई शरणार्थियों की उनके घरों में वापसी की सुविधा प्रदान करेगा।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Turkey , Ankara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD