Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

वीरेश शांडिल्य ने परिवार सहित कालका में सिद्ध पीठ काली माता मंदिर में शीश नवाकर माँगा सरबत का भला

शांडिल्य ने की राष्ट्र की खुशहाली व आतंकवाद मुक्त भारत बनने व सरबत के भले की कामना

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Kalka, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला/कालका , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य कालका में सिद्ध पीठ श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने पहुँचे । वीरेश शांडिल्य ने पूरी रीद्धी-सिद्धि के साथ मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की स्तुति की और देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए मां से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी पंकज शांडिल्य, पुत्र वासुरंजन शांडिल्य व शिवरंजन शांडिल्य,पारस शर्मा,मेघा भी उनके साथ थे।एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य ने कहा भारत पीरों फ़क़ीरों ऋषि मुनियो की धरती है कोई भी धर्म आपसी भाई चारे को खत्म करने की शिक्षा नहीं देता। शांडिल्य ने बताया आज उन्होंने राष्ट्र की खुशहाली व आतंकवाद मुक्त भारत बनने व सरबत के भले की कामना माता रानी से की है।उन्होंने माता कालका जी से दुआ की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बने और उन्होंने कहा की यह भारत पीर-पैगम्बरों,ऋषि-मुनियों की धरती है।वही शांडिल्य ने कहा उन्होंने शीश नवाते हुए कहा की नरेद्र मोदी के नेतृत्व में देश भारत आतंकवाद मुक्त बने और माँ कालका जी अपना प्रताप अपनी आशीष राष्ट्र को दें और देश में भाईचारा आये,रामराज आये,जात-पात का भेदभाव मिटे और देश कोरोना मुक्त हो ऐसी प्रार्थना की।

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा की आज अगर देश में अशांति है,आतंकवाद है और अफरा-तफरी मची हुई है आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है उसका कारण धर्म के प्रति आस्था औपचारिकता मात्र रह गयी है । उन्होंने कहा चाहे हिन्दू हो या मुसलमान सिख हो या इसाई कोई भी धर्म आपसी दंगे करने की शिक्षा नहीं देता,देश के माहौल को अस्थिर करने ,जात-पात में जहर घोलने की शिक्षा नहीं देता।शांडिल्य ने कहा उन्होंने माँ के आगे झोली फैलाकर अरदास की समाज की हर गलती को माफ़ करते हुए उन्हें सदबुद्धि व आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शक्ति प्रदान करें । वही शांडिल्य ने कहा माँ कालका जी के आगे प्राथना की जो उन्होंने आतंकवाद के खात्मे की राष्टव्यापी मुहिम छेड़ी है उसमे वह वीरगति को प्राप्त देश के लिए लड़ते हुए हो और जब भी उनकी मौत आए आतंकवाद का सामना करते हुए बम-गोली से आएं । उन्होंने देश के युवाओं से इस धार्मिक यात्रा से आह्वान किया की उठो आज भारत माँ,धरती माँ व देवी माँ इन सब का कर्ज चुकाने का संकल्प लें और भारत को आतंकवाद मुक्त बनाने का संकल्प लें।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Kalka , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD